बिहार चुनाव में सियासी संग्राम तेज: अखिलेश, तेजस्वी, प्रियंका और चिराग ने थामी क...

bihar-election-2025-political-battle-akhilesh-tejashwi-priyanka-chirag

बिहार चुनाव में सियासी संग्राम तेज: अखिलेश, तेजस्वी, प्रियंका और चिराग ने थामी कमान, जनसभाओं में विपक्ष और सत्ता पक्ष में तीखी जुबानी जंग

बिहार चुनाव में सियासी संग्राम तेज अखिलेश तेजस्वी प्रियंका और चिराग ने थामी कमान जनसभाओं में विपक्ष और सत्ता पक्ष में तीखी जुबानी जंग

Bihar Election Political Battle: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार अब अपने चरम पर पहुंच चुका है। प्रदेशभर में नेताओं की रैलियों, रोड शो और जनसभाओं का दौर जारी है। बुधवार को अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, प्रियंका गांधी और चिराग पासवान जैसे दिग्गज नेताओं ने राज्य के अलग-अलग जिलों में प्रचार कर राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया। एक तरफ महागठबंधन के नेताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर सरकार को घेरा, वहीं एनडीए के नेताओं ने विकास और सुशासन का हवाला देते हुए जनता से समर्थन मांगा।

अखिलेश यादव ने नवादा में दिखाई एकता की तस्वीर

बुधवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नवादा आईटीआई मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। यह सभा महागठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित की गई थी। अखिलेश ने कहा,
हमारी पीड़ा और हमारा लक्ष्य एक जैसे हैं। बिहार में सम्मान और बदलाव सिर्फ इंडिया महागठबंधन ही ला सकता है।
इस दौरान मंच पर नवादा जिलाध्यक्ष उदय यादव के नेतृत्व में रजौली, नवादा, वारिसलीगंज और गोविंदपुर विधानसभा के उम्मीदवार भी मौजूद थे। अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में अस्पतालों की खराब स्थिति, युवाओं की बेरोजगारी और महिलाओं की असुरक्षा जैसे मुद्दों को उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास की रफ्तार धीमी है और जनता परिवर्तन चाहती है। अखिलेश ने तेजस्वी यादव के विजन की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार को नई दिशा मिलेगी।
तेजस्वी यादव में वह जज़्बा है जो युवाओं को रोजगार और बिहार को सम्मान दिला सकता है।
[caption id="attachment_114806" align="alignnone" width="707"]अखिलेश यादव ने नवादा में की सभा अखिलेश यादव ने नवादा में की सभा[/caption]

“भले उम्र कच्ची है, पर जुबान पक्की है”

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सबसे ज्यादा चर्चित चेहरा हैं तेजस्वी यादव, जो लगातार ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। बुधवार को उन्होंने पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि, कल्याणपुर, मोतिहारी और ढाका विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं कीं। कल्याणपुर में आयोजित सभा में उनके साथ राजद प्रत्याशी मनोज यादव, हरसिद्धि से राजेंद्र राम और मोतिहारी से देवा गुप्ता समेत कई महागठबंधन प्रत्याशी मौजूद थे। सभा स्थल पर उमड़ी भारी भीड़ ने ‘तेजस्वी यादव जिंदाबाद’ के नारों से माहौल को जोश से भर दिया। तेजस्वी ने कहा —
भले ही मेरी उम्र कच्ची है, लेकिन मेरी जुबान पक्की है। हम जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं।
उन्होंने कहा कि राजद की सरकार आने पर “दवाई, कमाई, सिंचाई और पढ़ाई” पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। तेजस्वी ने वादा किया कि हर घर के युवाओं को रोजगार मिलेगा ताकि बिहार के नौजवानों को पलायन न करना पड़े।

Bihar Election Political Battle: प्रियंका गांधी ने बेतिया में भरी हुंकार

बिहार चुनाव में कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी बुधवार को प्रचार की कमान संभाली। वे बेतिया जिले के चनपटिया में जनसभा को संबोधित करने पहुंचीं। प्रियंका ने कहा —
पिछले 20 सालों में सरकार ने आपको बस संघर्ष करने की आदत डलवाई है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जनता परेशान है।
उन्होंने चंपारण की ऐतिहासिक भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि “आजादी का आंदोलन यहीं से शुरू हुआ था”, और अब बिहार को एक नई आजादी की जरूरत है — महंगाई और अन्याय से मुक्ति की आजादी। प्रियंका ने मंच से बीजेपी विधायक मकान सिंह पर निशाना साधते हुए कहा —
कैसे-कैसे नाम हैं — मकान सिंह! जैसा नाम, वैसा काम। जनता को लूटकर अपने मकान बना लिए हैं।
उनके इस बयान पर सभा में मौजूद लोग ठहाके लगाते नजर आए। [caption id="attachment_114811" align="alignnone" width="676"]प्रियंका गांधी ने बेतिया में भरी हुंकार प्रियंका गांधी ने बेतिया में भरी हुंकार[/caption]

चिराग पासवान का पलटवार

Bihar Election Political Battle: वहीं एनडीए की ओर से केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बुधवार को भागलपुर के पीरपैंती में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मुरारी पासवान के समर्थन में वोट मांगा और कहा कि इस बार बिहार की जनता जात-पात से ऊपर उठकर विकास के मुद्दे पर वोट करेगी। चिराग ने कहा — “अब जनता वादों में नहीं फंसेगी। बिहार को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जो ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ के विजन पर काम करे।” उन्होंने भरोसा जताया कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी और विकास के कामों की गति तेज होगी। [caption id="attachment_114812" align="alignnone" width="646"]चिराग पासवान ने भागलपुर के पीरपैंती में एक बड़ी जनसभा की चिराग पासवान ने भागलपुर के पीरपैंती में एक बड़ी जनसभा की[/caption]

अक्षरा सिंह ने तेजप्रताप के लिए मांगा वोट

राजनीति के इस गरम माहौल में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी मंगलवार को प्रचार में उतरीं। वो महुआ विधानसभा पहुंचीं और तेजप्रताप यादव के समर्थन में जनसभा की। अक्षरा ने मजाकिया लहजे में तेजप्रताप से कहा — “अगर आप जीत गए तो मुझे यहीं एक कट्ठा जमीन दे दीजिएगा।” तेजप्रताप ने मुस्कराते हुए जवाब दिया — “बिलकुल देंगे।” सभा में यह संवाद सुनकर भीड़ हंसने लगी और माहौल हल्का हो गया। [caption id="attachment_114814" align="alignnone" width="660"]अक्षरा सिंह ने तेजप्रताप के लिए मांगा वोट अक्षरा सिंह ने तेजप्रताप के लिए मांगा वोट[/caption]

Bihar Election Political Battle: तेजप्रताप यादव का आरोप

तेजप्रताप यादव ने प्रचार के आखिरी दिन एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि “महुआ में 5 जयचंद हैं”, जिनमें से एक का नाम उन्होंने लिया — मुकेश रोशन। तेजप्रताप के अनुसार, “मुकेश रोशन ने लालू यादव की तबीयत खराब होने का फायदा उठाया और उनकी जानकारी के बिना टिकट हासिल किया।” तेजप्रताप के इस बयान ने महागठबंधन के अंदर हलचल मचा दी। Read More: योगी बोले- पहले चरण में चारा खाया, दूसरे में राशन हजम करेंगे, बुलडोजर दिखाकर योगी बोले- ये बिहार में चलने वाला है, राजनाथ ने भी किया RJD पर हमला

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।