बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, 71 उम्मीदवारों के नाम हुए घोषित, विधानसभा अध्यक्ष का नाम कटा

bjp-first-candidate-list-2025-bjp-first-list-71-candidates-announced-assembly-speaker-name-dropped

बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, 71 उम्मीदवारों के नाम हुए घोषित, विधानसभा अध्यक्ष का नाम कटा

बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट 71 उम्मीदवारों के नाम हुए घोषित विधानसभा अध्यक्ष का नाम कटा

BJP first candidate list 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में कुल 71 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। लिस्ट में पार्टी ने कई पुराने नेताओं पर भरोसा जताया है, जबकि कुछ वरिष्ठ चेहरों का टिकट काट दिया गया है। [caption id="attachment_110985" align="alignnone" width="582"]दो डिप्टी सीएम को मिला टिकट दो डिप्टी सीएम को मिला टिकट[/caption] [caption id="attachment_110987" align="alignnone" width="631"]71 अम्मीदवार 71 अम्मीदवार[/caption]

दो डिप्टी सीएम को मिला टिकट

पहली सूची में दोनों उपमुख्यमंत्री शामिल हैं।
  • सम्राट चौधरी को तारापुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
  • विजय कुमार सिन्हा को लखीसराय से टिकट मिला है।
हालांकि, सबसे बड़ा बदलाव विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव के टिकट कटने के रूप में देखा जा रहा है। वे पटना सिटी से लगातार पांच बार विधायक रहे हैं, लेकिन इस बार पार्टी ने उन पर भरोसा नहीं जताया। इसी तरह कुम्हरार से पांच बार के विधायक अरुण कुमार सिन्हा का भी टिकट काट दिया गया है।

इन दिग्गज नेताओं को मिला मौका

बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में कई वरिष्ठ और लोकप्रिय चेहरों को भी मौका दिया है। इनमें प्रमुख नाम शामिल हैं:
  • मंत्री मंगल पांडे
  • नीतीश मिश्रा
  • नीरज कुमार बबलू
  • जीवेश मिश्रा
  • राजू सिंह
  • कृष्ण कुमार मंटू
  • सुरेंद्र मेहता
  • डॉ. सुनील कुमार
  • संजय सरावगी
  • डॉ. प्रेम कुमार
इन नेताओं को उनकी मजबूत जनाधार और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए टिकट दिया गया है।

BJP first candidate list 2025: 9 महिलाओं को टिकट मिला

बीजेपी की पहली लिस्ट में 9 महिलाओं को टिकट मिला है। पार्टी ने महिला प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए कई अहम सीटों पर महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है।
  • रेणु देवी – बेतिया
  • गायत्री देवी – परिहार
  • देवंती यादव – नरपतगंज
  • स्वीटी सिंह – किशनगंज
  • निशा सिंह – प्राणपुर
इसके अलावा भी कुछ सीटों पर महिलाओं को मौका देकर बीजेपी ने यह संदेश दिया है कि वह महिला सशक्तिकरण के एजेंडे को चुनाव में प्रमुखता देने जा रही है।

सीट शेयरिंग पर NDA के भीतर बनी सहमति

BJP first candidate list 2025: बीजेपी के इस फैसले से पहले एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के भीतर सीट शेयरिंग को लेकर कई दौर की चर्चाएं चलीं। बिहार में एनडीए में शामिल घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर सहमति बनाना आसान नहीं था। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी ने गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते बातचीत की कमान संभाली और सभी सहयोगी दलों को संतुलित हिस्सेदारी देने की कोशिश की। लंबे विचार-विमर्श और रणनीतिक बैठकों के बाद अंततः सभी दलों ने एक साझा फॉर्मूले पर सहमति जताई। इसके बाद ही बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव 6 जून को करेंगे LAC की बैठक का शुभांरभ, 15 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव 6 जून को करेंगे LAC की बैठक का शुभांरभ, 15 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

मध्य प्रदेश सरकार भारत-LAC व्यापार और निवेश फोरम का आयोजन कर रही है, जिसमें वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करने के लिए उद्योग और निवेश संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम डॉ. यादव करेंगे एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान का शुभारंभ

राज्य

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम डॉ. यादव करेंगे एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान का शुभारंभ

मध्य प्रदेश में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 'एक पेड़ मां के नाम 2.0' अभियान शुरू होगा, जिसमें पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा।

एमपी में नैक की तर्ज पर गठित होगी सैक, सीएम डॉ. मोहन बोले- "शिक्षा में निरंतर करें सुधार"

राज्य

एमपी में नैक की तर्ज पर गठित होगी सैक, सीएम डॉ. मोहन बोले- "शिक्षा में निरंतर करें सुधार"

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नई SAAC की स्थापना की घोषणा की।

“ट्रांसफार्मर लगाकर फोटो भेजो”: ग्रामीणों की शिकायत पर भड़के हरियाणा CM सैनी, XEN को लगाई फटकार

राज्य

“ट्रांसफार्मर लगाकर फोटो भेजो”: ग्रामीणों की शिकायत पर भड़के हरियाणा CM सैनी, XEN को लगाई फटकार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मोरनी क्षेत्र में बिजली समस्या को लेकर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना का विस्तार: निजी अस्पतालों में 17 नई मेडिकल प्रक्रियाओं को दी गयी मंजूरी

राज्य

पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना का विस्तार: निजी अस्पतालों में 17 नई मेडिकल प्रक्रियाओं को दी गयी मंजूरी

पंजाब सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ में सुधार करते हुए नई मेडिकल प्रक्रियाएं और अकेले रहने वालों को भी शामिल किया।