BJP-TMC समर्थक भिड़े, 20 घायल, आयोग ने कैश-ड्रग्स का प्रलोभन जब्त

bjp-tmc-clash-west-bengal-20-injured-ec-seizure

BJP-TMC समर्थक भिड़े, 20 घायल, आयोग ने कैश-ड्रग्स का प्रलोभन जब्त

bjp-tmc समर्थक भिड़े 20 घायल आयोग ने कैश-ड्रग्स का प्रलोभन जब्त

BJP TMC clash: देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा होने के बाद राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है। सबसे ज्यादा बंगाल में चुनावी माहौल बना हुआ है। दक्षिण 24 परगना के बासंती (SC) विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और TMC समर्थकों के बीच झड़प हो गई। इस झड़प में 20 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। 8 लोग हिरासत में लिए गए हैं। यहां 29 अप्रैल को दूसरे फेज में मतदान होगा।

BJP-TMC समर्थक भिड़े

अवैध प्रलोभन जब्त 

उधर, चुनाव आयोग ने बताया कि 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में 15 मार्च को चुनाव घोषणा के बाद से अब तक 400 करोड़ रु. से ज्यादा के अवैध प्रलोभन जब्त किए गए हैं। इसमें ₹17.44 करोड़ कैश, 167.38 करोड़ रुपए के ड्रग्स शामिल हैं। वहीं असम के CM हिमंता ने कहा- कांग्रेस भारत में सरकार नहीं बना सकती। वह पाकिस्तान और बांग्लादेश में ही सरकार बना सकती है।

खराब मौसम में फंसी ममता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की फ्लाइट गुरुवार को खराब मौसम के कारण कोलकाता एयरपोर्ट पर समय पर लैंड नहीं कर सकी। विमान को करीब 1 घंटे तक हवा में चक्कर लगाने पड़े, जिसके बाद लैंडिंग कराई गई। ममता बनर्जी पश्चिम बर्धमान के अंडाल में चुनावी रैली से लौट रही थीं। उनका चार्टर्ड विमान दोपहर करीब 3:30 बजे उड़ा था और 4 बजे कोलकाता पहुंचना था। हालांकि, कोलकाता में अचानक तेज बारिश, आंधी और तेज हवाओं के कारण विमान की लैंडिंग नहीं हो सकी और उसे हवा में ही चक्कर लगाने पड़े।

कांग्रेस ने किए पर्यवेक्षक नियुक्त

इधर, कांग्रेस ने असम के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए है। विधानसभा चुनाव के लिए 6 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

[caption id="attachment_143324" align="alignnone" width="910"]कांग्रेस ने जारी की लिस्ट कांग्रेस ने जारी की लिस्ट[/caption]

BJP TMC clash: ‘लोग बदलाव चाहते हैं’

केरल चुनाव पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-मेरा फोकस केरल चुनाव पर है। असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कैंपेन कर रहे हैं। केरल में लोग बदलाव चाहते हैं। BJP राज्य में कोई अप्रासंगिक कारक नहीं है।

AIMIM का गठबंधन

बता दे कि बंगाल में AIMIM प्रेसिडेंट असदुद्दीन ओवैसी ने जनता उन्नयन पार्टी के फाउंडर हुमायूं कबीर के साथ गठबंधन की घोषणा की। ओवैसी ने कहा- प.बंगाल में BJP-कांग्रेस से अलग हम नया विकल्प देंगे।

[caption id="attachment_143327" align="alignnone" width="935"]बंगाल में AJUP और AIMIM का गठबंधन बंगाल में AJUP और AIMIM का गठबंधन[/caption]

रेप पीड़िता की मां प्रत्याशी

BJP ने बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, जिसमें 19 नाम शामिल हैं। पार्टी ने कोलकाता के मेडिकल कॉलेज रेप-मर्डर पीड़ित की मां को पानीहाटी से उम्मीदवार बनाया है।

संबंधित सामग्री

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भोजशाला को माना मां वाग्देवी का मंदिर, अब होगी सिर्फ पूजा

राज्य

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भोजशाला को माना मां वाग्देवी का मंदिर, अब होगी सिर्फ पूजा

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भोजशाला को मां वाग्देवी का मंदिर मानते हुए ASI को इसका संरक्षण सौंपा है और हिंदू पक्ष को पूजा का अधिकार दिया है।

जानिए घर पर स्वादिष्ट शाकाहारी कटहल नगेट्स कैसे बनाएं

लाइफ स्टाइल

जानिए घर पर स्वादिष्ट शाकाहारी कटहल नगेट्स कैसे बनाएं

Learn to prepare vegetarian Kathal Nuggets, a tasty alternative to chicken nuggets, using raw jackfruit and spices, served with various chutneys.

रजनीकांत की फिल्म

देश-विदेश

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' के सेट में एक क्रू मेंबर की हुई मौत!

An employee died due to electrocution on the set of 'Jailer 2', starring Rajinikanth, at Adityaram Film City in Chennai.

मध्य प्रदेश के भिंड में पेंट गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

राज्य

मध्य प्रदेश के भिंड में पेंट गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक पेंट गोदाम में लगी आग ने बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया, शॉर्ट सर्किट से हुई दुर्घटना।

Woman Gives Birth to Quadruplets: मुरादाबाद में महिला ने 5 दिन में 4 बच्चों को दिया जन्म

राज्य

Woman Gives Birth to Quadruplets: मुरादाबाद में महिला ने 5 दिन में 4 बच्चों को दिया जन्म

In Moradabad, a woman from Sambhal delivered quadruplets at TMU Hospital, with all babies reported to be healthy despite initial medical concerns.