श्रीसीम यौन शोषण कांड: फर्जी ‘बाबा’ की गिरफ्तारी से हिला देश, 17 छात्राओं की टूटी चुप्पी

chaitanyanand-sexual-harassment-case-delhi-arrest-fake-un-brics-card

श्रीसीम यौन शोषण कांड: फर्जी ‘बाबा’ की गिरफ्तारी से हिला देश, 17 छात्राओं की टूटी चुप्पी

श्रीसीम यौन शोषण कांड फर्जी ‘बाबा’ की गिरफ्तारी से हिला देश 17 छात्राओं की टूटी चुप्पी

यूएन-ब्रिक्स के झूठे कार्ड के पीछे छिपा दरिंदा!

 chaitanyanand-sexual-harassment-case-delhi-arrest-fake-un-brics-card 

बाबा या शिकारी? दिल्ली की दीवारों के पीछे छिपा था ये गुनहगार...  

chaitanyanand sexual harassment case: कभी आध्यात्म की आड़ में ज्ञान बाँटने वाला और खुद को ‘संयुक्त राष्ट्र का दूत’ बताने वाला स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी, असल में उन सैकड़ों छात्राओं के लिए एक ऐसा डर था, जो उन्होंने किसी से कभी नहीं कहा था जब तक कि 17 बहादुर लड़कियों ने चुप्पी नहीं तोड़ी। शनिवार की रात जब दिल्ली पुलिस ने उसे आगरा के एक होटल से गिरफ्तार किया, तब ये सिर्फ एक गिरफ्तारी नहीं थी ये उन सिसकियों की गूंज थी, जो हॉस्टल की दीवारों में दफ्न थीं। Read More:- Best life changing habits: ज़िंदगी को आसान बनाने वाले 5 छोटे बदलाव जो आपकी सोच ही बदल देंगे.

chaitanyanand sexual harassment case: ‘आई लव यू, बेबी’ से शुरू होता था शोषण का सिलसिला

वो मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट था श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट-रिसर्च (SRISIIM)। लड़कियां बेहतर करियर और उज्ज्वल भविष्य के सपने लेकर आई थीं। पर वहां मिला एक ‘बाबा’ जो उनके कपड़ों की तारीफ करता, बालों को सहलाने की बात करता और व्हाट्सएप पर भेजता अश्लील मैसेज “आई अडोर यू”, “बेबी, यू लुक ब्यूटीफुल”। और अगर छात्रा विरोध करे? तो धमकी मिलती: “मार्क्स कम कर दूंगा”, “विदेश टूर कैंसिल समझो।”

ईडब्ल्यूएस कोटे की छात्राओं को बनाया शिकार

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) की छात्राओं को टारगेट किया। ये वो लड़कियां थीं जो स्कॉलरशिप पर पढ़ रही थीं, परिवार की उम्मीद थीं... और शायद इसीलिए विरोध करने से डरती थीं। जैसे-जैसे पुलिस ने छात्राओं से बातचीत शुरू की, कई के चेहरों पर डर और आंसू लौट आए। 32 छात्राओं से पूछताछ में से 17 ने यौन शोषण और मानसिक प्रताड़ना की पुष्टि की, और 16 ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए। Read More:- क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी सुबह की शुरुआत कैसी होनी चाहिए?

यूएन, ब्रिक्स का नकली चेहरा और असली साजिश

chaitanyanand sexual harassment case: जब दिल्ली पुलिस ने चैतन्यानंद को गिरफ्तार किया, उसके पास से दो फर्जी विजिटिंग कार्ड मिले। एक में वह खुद को संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थायी राजदूत बता रहा था, और दूसरे में ब्रिक्स संयुक्त आयोग का विशेष दूत chaitanyanand-sexual-harassment-case-delhi-arrest-fake-un-brics-card  क्या कोई सामान्य बाबा इतना बड़ा फरेब कर सकता है? यहाँ सिर्फ यौन शोषण ही नहीं, एक जाल था नाम, पद, पहचान, और ताकत का झूठा भ्रम देकर छात्राओं को मानसिक रूप से तोड़ने का।

फैकल्टी और वार्डन भी शामिल?

इस मामले की सबसे डरावनी परत तब खुली जब पुलिस को पता चला कि तीन महिला वार्डन और फैकल्टी भी आरोपी की मदद कर रही थीं। वे छात्राओं पर दबाव डालतीं, व्हाट्सएप चैट्स डिलीट करवातीं और कहतीं “किसी को मत बताना, वरना तुम्हारा करियर बर्बाद हो जाएगा।”

अब क्या होगा आगे?

स्वामी चैतन्यानंद को फिलहाल वसंत कुंज पुलिस स्टेशन में रखा गया है, और पूछताछ जारी है। उसके खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज हो चुका है, और पुलिस साइबर साक्ष्य, चैट्स और छात्राओं के बयान को आधार बनाकर केस को आगे बढ़ा रही है। delhi-college-chief-sexual-harassment-allegations-17-students छात्राएं अब भी डरी हुई हैं। कुछ ने कॉलेज छोड़ दिया, कुछ अभी भी न्याय की उम्मीद में हैं।

ये सिर्फ केस नहीं, एक आइना है गुरू की गद्दारी का

गुरु को भगवान से ऊपर माना गया है, लेकिन जब वही ‘गुरु’ अपनी शक्ति का इस्तेमाल शोषण के लिए करता है, तो वह समाज के हर उस रिश्ते को कलंकित करता है जो विश्वास पर टिका है। स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती का यह मामला देश को चेतावनी देता है संस्थानों में बैठे नकली गुरुओं से सावधान रहो। ये घटना उस हर माता-पिता के लिए एक सवाल छोड़ती है क्या आपकी बेटी का कॉलेज वाकई सुरक्षित है?  Read More: जिंदगी में होना है सफल तो घर के वास्तु में करें छोटा सा बदलाव

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।