चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें हमेशा रहेगी खाली, भगदड़ के मृतकों को श्रद्धांजलि

chinnaswamy-stadium-11-empty-seats-stampede-tribute

चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें हमेशा रहेगी खाली, भगदड़ के मृतकों को श्रद्धांजलि

चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें हमेशा रहेगी खाली भगदड़ के मृतकों को श्रद्धांजलि

Chinnaswamy Stadium 11 Empty Seats: चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें हमेशा खाली रखी जाएगी। इनपर कोई नहीं बैठेगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने RCB विक्ट्री परेड में भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए खास पहल की है।

चिन्नास्वामी स्टेडियम

11 सीटें रहेगी खाली

इस घटना की याद में RCB और KSCA ने स्टेडियम में एक स्मारक पट्टिका लगाने और 11 सीटों को हमेशा खाली रखने का फैसला किया है। ये सीटें उन 11 मृतक लोगों की याद में कभी बेची नहीं जाएंगी।

वहीं, मेमोरियल प्लाक को स्टेडियम के एंट्री गेट के पास लगाया जाएगा, ताकि यह जगह हमेशा श्रद्धांजलि का प्रतीक बनी रहे। इसके अलावा, IPL मैच से पहले पीड़ितों के नाम प्रदर्शित किए जाएंगे और एक मिनट का मौन रखा जाएगा, जिसमें दोनों टीमें हिस्सा लेंगी।

[caption id="attachment_142824" align="alignnone" width="953"]भगदड़ में 11 लोगों की मौत भगदड़ में 11 लोगों की मौत[/caption]

स्टेडियम के बाहर भगदड़

दरअसल, 4 जून 2025 को RCB की पहली IPL ट्रॉफी जीत के जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए थे। भगदड़ के बाद जस्टिस जॉन माइकल डी कुन्हा कमेटी ने इस स्टेडियम को बड़े आयोजनों के लिए असुरक्षित बताया था, जिसके चलते यहां मैच पर रोक लगा दी गई थी। इसके कारण ICC महिला वर्ल्ड कप 2025 के मुकाबले भी बेंगलुरु से हटाकर मुंबई में आयोजित किए गए। वहीं, घरेलू T20 लीग महाराजा T20 ट्रॉफी को भी बेंगलुरु की बजाय मैसूर में शिफ्ट करना पड़ा था। हालांकि, पिछले हफ्ते स्टेडियम को दोबारा मैचों के आयोजन की मंजूरी मिल गई है।

मैच को मिली मंजूरी

कर्नाटक सरकार ने M. चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL 2026 के मैचों के आयोजन को मंजूरी दे दी है। यहां 28 मार्च को मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ओपनिंग मैच होगा। RCB ने पिछले सीजन के फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर पहली बार जीता था।

Chinnaswamy Stadium 11 Empty Seats: शेड्यूल जारी 

4 दिन पहले BCCI ने IPL के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया था। इनमें से 2 मैच बेंगलुरु के M. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने हैं। शेड्यूल जारी करते वक्त BCCI ने कहा था कि बेंगलुरु में IPL मैच सरकार की परमीशन पर निर्भर करेंगे।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।