चिराग और कितना लालची हो सकता है? डिप्टी CM पद को लेकर चिराग ने तोड़ी चुप्पी

chirag-paswan-breaks-silence-deputy-cm-post-greedy

चिराग और कितना लालची हो सकता है? डिप्टी CM पद को लेकर चिराग ने तोड़ी चुप्पी

चिराग और कितना लालची हो सकता है डिप्टी cm पद को लेकर चिराग ने तोड़ी चुप्पी

Chirag Paswan on Deputy CM: बिहार चुनाव में NDA की ऐतिहासिक जीत के बाद नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके अलावा, BJP के नेता सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने डिप्टी सीएम और 26 मंत्रियों ने शपथ ली। 

डिप्टी CM पद को लेकर चिराग ने तोड़ी चुप्पी

शपथ से पहले केंद्रीय मंत्री और LJP (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान को लेकर अटकलें चल थीं। यह कहा जा रहा था कि डिप्टी सीएम की पोस्ट चिराग की पार्टी के खाते में आ सकती है। चिराग पासवान ने डिप्टी सीएम पद की मांग की। अब इस पर चिराग ने चुप्पी तोड़ दी है। [caption id="attachment_118320" align="alignnone" width="624"]चिराग पासवान चिराग पासवान[/caption]

चिराग और कितना लालची हो सकता है? 

पासवान ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा- चिराग और कितना लालची हो सकता है? अगर डिप्टी CM पोस्ट की मांग मैं करता तो यह लालच की बात होती। चिराग ने कहा-
आप सोचकर देखिए, मैं कहां से आया हूं। 2021 में एक आदमी भी आपको मेरे आसपास नहीं दिखता होगा। उस वक्त ऐसा लगता था कि एक कार्यक्रम करना है तो 10 लोग कहां से आएंगे। उस वक्त मुट्ठी भर लोग मेरे साथ थे। 2021 में मेरी पार्टी टूटी, मुझे घर से निकाल दिया गया। इसके बावजूद भी 1 सांसद की पार्टी पर प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया और 5 सीटें दी, और उन पांचों सीटों पर मेरी पार्टी ने जीत दर्ज की। 

Chirag Paswan on Deputy CM: ‘26 हारी हुई सीटे मिली’

चिराग पासवान ने आगे कहा कि -
जीरो विधायक वाली पार्टी को 29 सीटें दी गई, जिनमें से 19 पर मेरे प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। ऐसा कहा जा रहा था की ये हारी हुई सीटें है जो सच भी था, बाहर ऐसा कहा जा रहा था कि चिराग दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएंगे। 29 में से 26 सीटे हारी हुई थी, पर उसके बावजूद ये विश्वास होना और 29 सीटें दोना और उनमें से 19 सीटें जीत कर आते हो और 2 मंत्री भी आपकी पार्टी से बनाए जाते है। अब इसके बावजूद भी मैं गठबंधन से कुछ मांगू तो मुझसे बड़ा नाशुकरा और लालची कोई नहीं हो सकता। मुझे जो मिला है, मैं मानता हूं वह मेरे पिता का आशीर्वाद है।

बिहार में 10वीं बार नीतीश सरकार, 26 मंत्रियों ने भी ली शपथ, 13 नए मंत्रियों को मौका

Nitish Kumar Cabinet: बिहार में 10वीं बार नीतीश सरकार बन चुकी है। पटना के गांधी मैदान में नीतीश कुमार ने सीएम पद की शपथ ली। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने डिप्टी CM पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली।
बिहार के 26 मंत्री
बिहार के 26 मंत्री
प्रेम कुमार बिहार विधानसभा के अध्यक्ष बनेंगे। JDU-BJP में इसको लेकर सहमति बन गई है। डॉ. प्रेम कुमार गया टाउन विधानसभा से इस बार 9वीं बार विधायक बने। पूरी खबर...

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।