रीना पासवान नहीं लड़ेंगी राज्य सभा चुनाव, चिराग बोले - सभी सीटें NDA जीतेगा

chirag-paswan-mother-reena-not-contest-rajya-sabha-nda-bihar-2026

रीना पासवान नहीं लड़ेंगी राज्य सभा चुनाव, चिराग बोले - सभी सीटें NDA जीतेगा

रीना पासवान नहीं लड़ेंगी राज्य सभा चुनाव चिराग बोले - सभी सीटें nda जीतेगा

Chirag Reena Paswan Rajya Sabha: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने राज्य सभा चुनाव पर बड़ा बयान दिया। राज्य सभा चुनाव के लिए चिराग पासवान की मां रीना पासवान के उम्मीदवार बनने की चर्चा थी लेकिन चिराग ने इस चर्चा पर ब्रेक लगा दिया है। चिराग ने साफ कर दिया है कि उनकी मां रीना पासवान चुनाव का हिस्सा नहीं बनेंगी। चिराग पासवान ने कहा कि राज्यसभा की सीटों पर हमारी मां की कोई दावेदारी नहीं होगी।

रीना पासवान नहीं लड़ेगी चुनाव

पांच राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए 26 फरवरी से नामांकन शुरू होगा, जबकि 16 मार्च को मतदान और मतगणना होगी। NDA में BJP-JDU 2-2 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जबकि RLM अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा वाली सीट पर सस्पेंस बरकरार है। पहले इस सीट से केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की मां रीना पासवान के चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे, हालांकि अब LJP-रामविलास ने ऐसी खबरों पर विराम लगा दिया है।

[caption id="attachment_135705" align="alignnone" width="1063"]रीना पासवान नहीं लड़ेंगी राज्य सभा चुनाव रीना पासवान नहीं लड़ेंगी राज्य सभा चुनाव[/caption]

‘NDA जीतेगा सभी सीटें’

चिराग पासवान ने आगे कहा कि मेरी मां की 5 राज्यसभा सीटों में से कोई दावेदारी नहीं है। इतना जरूर मानता हूं कि 5 की 5 सीटें हमारा NDA गठबंधन ही जीतेगा। इसमें कोई संदेह नहीं है। 

Chirag Reena Paswan Rajya Sabha: NDA की जीत तय

बता दे कि, विधानसभा में संख्या बल के हिसाब से देखें तो 5 सीटों में से 4 पर तो NDA की जीत तय है। सूत्रों के मुताबिक, 5 सीटों में से 2 सीटों पर JDU और 2 पर BJP अपने कैंडिडेट उतारेगी। वहीं पांचवी सीट किसी सहयोगी दल को दी जा सकती है।

कुशवाहा का रास्ता साफ

पहले इस सीट पर जीतन राम मांझी ने दावा किया था, लेकिन BJP ने इसे पूरी तरह से नकार दिया था। अब चिराग ने खुद ही अपनी दावेदारी से हाथ पीछे खींच लिए। ऐसे में देखना यह होगा कि क्या यह सीट उपेंद्र कुशवाहा को मिल जाएगी?

 

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।