AI समिट में हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमानत, पुलिस ने किया विरोध

congress-workers-bail-ai-summit-disruption-police-opposition

AI समिट में हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमानत, पुलिस ने किया विरोध

ai समिट में हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमानत पुलिस ने किया विरोध

Congress Workers Bail AI Summit: दिल्ली में आयोजित AI शिखर सम्मेलन में शर्टलेस प्रदर्शन करने वाले यूथ कांग्रेस के 9 कार्यकर्ताओं को दिल्ली की कोर्ट ने बड़ी राहत दे दी है। कोर्ट ने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जमानत दे दी।  यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जमानत देते हुए कोर्ट ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन प्रतीकात्मक रूप से राजनीतिक आलोचना था और मुकदमे की सुनवाई से पहले हिरासत में रखा जाना ‘‘अवैध तरीके से पहले ही सजा दिए जाने’’ के जैसा होगा। 

[caption id="attachment_138200" align="alignnone" width="1156"]AI समिट में हंगामा AI समिट में हंगामा[/caption]

क्या बोला कोर्ट?

कोर्ट ने कहा कि प्रदर्शन के समय लगाए गए नारे भड़काऊ नहीं थे। उनमें कोई धार्मिक या क्षेत्रीय रंग नहीं था। किसी तरह की तोड़फोड़ नहीं की गई, ना ही लोगों को डराने का कोई सबूत नहीं मिला। कोर्ट ने यह भी बताया कि प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं को सुरक्षा के साथ बाहर ले जाया गया था।

अदालत ने कहा- आजादी अधिकार है और जेल केवल खास स्थिति में होनी चाहिए। अगर ट्रायल से पहले किसी को बिना कारण के जेल में रखा जाए तो यह बिना सजा तय हुए ही सजा देने जैसा होगा। इसी के साथ कोर्ट ने सभई को जमानत दे दी। 

https://youtube.com/shorts/mWW2eB-r8Ek?si=k3JePNyr6WxDAxGr

इनको मिली जमानत 

  1. कृष्ण हरि
  2. नरसिंह यादव
  3. कुंदन कुमार यादव
  4. अजय कुमार सिंह
  5. जितेंद्र सिंह यादव
  6. राजा गुर्जर
  7. अजय कुमार विमल उर्फ बंटू
  8. सौरभ सिंह
  9. अरबाज खान 

Congress Workers Bail AI Summit: जमानत का विरोध

वहीं, पुलिस ने आरोप लगाया कि वहां अंतरराष्ट्रीय मीडिया मौजूद थी और उसी दौरान नारेबाजी की गई। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की हुई, जिससे कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस का कहना है कि इसके मेडिकल सबूत भी हैं। पुलिस ने जमानत की मांग का विरोध करते हुए कहा संविधान शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार देता है, लेकिन यह कुछ शर्तों के साथ आता है।

AI समिट ने कांग्रेस का हंगामा, सड़कों पर BJP, राहुल को कहा गद्दार

BJYM Protest Rahul: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ में यूथ कांग्रेस के ‘शर्टलेस’ प्रदर्शन के बाद सियासत गर्मा गई है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भारी गुस्से में देशभर में सड़कों पर उतर आए हैं।

दिल्ली में BJYM कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास के बाहर उग्र प्रदर्शन किया। पूरी खबर...

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।