Dhurandhar 2 Pakistan Netflix: पाकिस्तान में भी ‘Dhurandar 2’ मचा रही कमाल, नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड

Dhurandhar 2 Hits No.1 on Netflix Pakistan

Dhurandhar 2 Pakistan Netflix: पाकिस्तान में भी ‘Dhurandar 2’ मचा रही कमाल, नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड

'Dhurandhar 2', starring Bollywood star Ranveer Singh, has become the top trending movie on Netflix in Pakistan, crashing the streaming service.

dhurandhar 2 pakistan netflix पाकिस्तान में भी ‘dhurandar 2’ मचा रही कमाल नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड

Dhurandhar 2 Pakistan Netflix: |

Dhurandhar 2 Pakistan Netflix: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandar 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने दुनियाभर में जबरदस्त कमाई की है। फिल्म पाकिस्तान में 15 मई को नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज हो चुकी है। पहले बॉक्सऑफिस पर धमाल मचाया और अब OTT पर भी कमाल कर रही है। एक पाकिस्तान यूट्यूबर ने दावा किया है कि 'धुरंधर 2' पाकिस्तान में भई नंबर 1 पर है। 

बताया गया कि, पाकिस्तान के लोग धुरंधर 2 का OTT पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जैसे ही फिल्म ओटीटी पर आई यहां की जनता फिल्म देखने के लिए टूट पड़ी जिससे नेटफ्लिक्स क्रैश हो गया।

पाकिस्तान के क्रिएटर्स का दावा

पाक निवासी उमेर फारुकी नाम के एक यूजर ने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया और उसमें बताया कि-  ' पाकिस्तान के अंदर धुरंधर 2 टॉप-1 ट्रेंड कर चुकी है। हम सब पाकिस्तानी तो बोल रहे थे कि झूठी फिल्म है, फिल्म में सबकुछ झूठ दिखाया है। तो फिर रणवीर सिंह और आदित्य धर ने यह क्या कर दिया? मैंने पिछली बार पाकिस्तान में ऐसा क्रेज तब देखा था जब मनी हाइस्ट और स्क्विड गेम आया था। लेकिन पिछले 24 घंटों में मुझ समेत 200 मिलियन पाकिस्तानी लोगों ने 'धुरंधर 2' को प्ले कर चुके हैं। जो अभी नंबर 1 ट्रेंड कर रही है। धुरंधर के अलावा पहले ऐसा कारनामा कोई फिल्म ऐसा नहीं कर पाई है।'

क्रिएटर ने आगे कहा कि- 

 'आदित्य धर ने ऐसे किरदार लिखा है कि हां, मानते हैं आया था रणवीर सिंह पाकिस्तान और करके गया है कुछ, मैं इंतजार कर रहा हूं कि कब नंबर-1 से हटती है पाकिस्तान में, पीछे स्क्रीन भी दिखती है, जहां नेटफ्लिक्स पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ टॉप पर ट्रेंड कर रही है।'

15 मई को नेटफ्लिक्स पर हुई रिलीज

'धुरंधर 2' OTT पर 15 मई को रिलीज हुई। इसके रिलीज के पहले पाकिस्तान में लोग 15 मई रात 12 बजे फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे और रिलीज होते ही बड़ी संख्या में लोगों ने एकसाथ फिल्म देखने की कोशिश की।

4 जून को भारत में OTT पर होगी रिलीज

भारत में 'धुरंधर 2' के डिजिटल राइट्स जियो-हॉटस्टार के पास हैं, इस प्लेटफॉर्म पर  4 जून को फिल्म रिलीज होगी। इसकी जानकारी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। जानकारी देते हुए कैप्शन में लिखा कि-  ‘आंधी बनके जो आ रहा है उसे धुरंधर कहते हैं। देखिए धुरंधर: द रिवेंज, रॉ एंड अनदेखा। ग्रैंड डिजिटल प्रीमियर 4 जून शाम 7 बजे, स्ट्रीमिंग शुरू 5 जून से सिर्फ जियो-हॉटस्टार पर।’

दोनों पार्ट्स ने कमाए 3000 करोड़+

रणवीर सिंह की इस फ्रेंचाइजी ने कमाई के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। जहां इसके पहले पार्ट ने दुनियाभर से करीब 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का शानदार कारोबार किया था, वहीं 'धुरंधर 2' ने सारे अनुमानों को पीछे छोड़ते हुए वर्ल्डवाइड करीब 1750 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया। दोनों फिल्मों को मिलाकर इस फ्रेंचाइजी ने 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया है, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे कामयाब फ्रेंचाइजी बनाता है।


 
 
 


 

संबंधित सामग्री

'काला हिरण' छोड़ने वाले एक्टर सोनू मिश्रा ने फिल्म को लेकर किया बड़ा खुलासा

मनोरंजन

'काला हिरण' छोड़ने वाले एक्टर सोनू मिश्रा ने फिल्म को लेकर किया बड़ा खुलासा

Sonu Mishra withdrew from 'Kala Hiran' after concerns over the portrayal of Salman Khan. Producer Amit Jani ignored Salman's legal notice, fueling the dispute.

'वेलकम टू द जंगल' के सेट पर किए गए प्रैंक का वीडियो अक्षय ने किया शेयर, वीडियो वायरल

मनोरंजन

'वेलकम टू द जंगल' के सेट पर किए गए प्रैंक का वीडियो अक्षय ने किया शेयर, वीडियो वायरल

Bollywood actor Akshay Kumar shared a prank video from the set of 'Welcome to the Jungle,' featuring Rajpal Yadav, which is now viral on social media.

 वरुण धवन की कॉमेडी और ड्रामे से भरी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' बॉक्स ऑफिस में हुई रिलीज

मनोरंजन

वरुण धवन की कॉमेडी और ड्रामे से भरी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' बॉक्स ऑफिस में हुई रिलीज

Varun Dhawan's new film 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' is a comedy-drama about love and confusion, reminiscent of 'Garam Masala'. Co-starring Mrinal Thakur and Pooja Hegde.

Aamir Khan 3rd Marriage: आमिर खान ने गौरी से शादी करने की दी कंफर्मेशन

मनोरंजन

Aamir Khan 3rd Marriage: आमिर खान ने गौरी से शादी करने की दी कंफर्मेशन

At 61, Bollywood star Aamir Khan confirms his upcoming marriage to Gauri Spratt, set for July 5. This marks Khan's third marriage after previous relationships.

FWICE ने बकाया भुगतान न चुकाने और विवादास्पद टिप्पणी करने पर राम गोपाल वर्मा की निंदा की

मनोरंजन

FWICE ने बकाया भुगतान न चुकाने और विवादास्पद टिप्पणी करने पर राम गोपाल वर्मा की निंदा की

FWICE has criticized filmmaker Ram Gopal Varma for his unpaid dues and his controversial comments supporting Ranveer Singh against the federation's ban.