गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, लिखा - हिंदुस्तान टुकड़ों में बंट जाएगा

gujarat-32-schools-bomb-threat-hindustan-divided

गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, लिखा - हिंदुस्तान टुकड़ों में बंट जाएगा

गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी लिखा - हिंदुस्तान टुकड़ों में बंट जाएगा

Gujarat schools bomb threat: गुजरात के अहमदाबाद और वडोदरा में करीब 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। स्कूलों को धमकी भरे E-Mail भेजे गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वडोदरा के 17 और अहमदाबाद के 15 स्कूलों को धमकी मिली है। साथ ही, अहमदाबाद के निरमा विश्वविद्यालय को भी Mail भेजा गया है।

32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

E-Mail से धमकी

सूचना पर पुलिस टीम बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची । कई स्कूलों में एग्जाम निरस्त कर दी गए। E-Mail में लिखा कि गुजरात खालिस्तान बन जाएगा, हिंदुस्तान टुकड़ों में बंट जाएगा। जानकारी सामने आते ही पैरेंट्स तुरंत स्कूल पहुंचे और बच्चों को स्कूल से वापस ले आए।

[caption id="attachment_134571" align="alignnone" width="1337"]E-Mail में लिखा कि गुजरात खालिस्तान बन जाएगा E-Mail में लिखा कि गुजरात खालिस्तान बन जाएगा[/caption]

Gujarat schools bomb threat: स्कूल कराए खाली

बम निरोधक दस्ते ने स्कूलों में तलाशी शुरू की। फिलहाल स्कूलों को खाली करवा दिया है, और वाहनों व स्कूल परिसरों की जांच की जा रही है। एहतियात के तौर पर वडोदरा के उर्मी स्कूल के छात्रावास को भी खाली करा लिया गया। वडोदरा पुलिस कमिश्नर नरसिम्हा कुमार ने बताया कि 9 स्कूलों पर जांच पूरी हो चुकी है, बाकी जगह जारी है। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया। पूरे मामले की जांच की जा रही है। हम पता लगा रहे हैं कि E-mail किस ID से और कहां से भेजा गया है।

कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

इधर, नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। वकील अपने-अपने चेंबर छोड़कर से दौड़कर बाहर आ गए l जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद ने बताया कि अभी ऑल इंडिया जजेज एसोसियेशन के E-mail पर एक मेल आया है, जिसमें 1 बजे तक जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।