एकीकृत कमांड कंट्रोल सेंटर से होगा हेल्थ एटीएम का संचालन: ब्रजेश पाठक

health-atm-command-control-center-brajesh-pathak-up

एकीकृत कमांड कंट्रोल सेंटर से होगा हेल्थ एटीएम का संचालन: ब्रजेश पाठक

एकीकृत कमांड कंट्रोल सेंटर से होगा हेल्थ एटीएम का संचालन  ब्रजेश पाठक

Health ATM Operate via Command Control Center: उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में सरकार एक और अहम कदम उठाने जा रही है. उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि प्रदेश में लगाए जा रहे हेल्थ एटीएम का संचालन अब एकीकृत कमांड कंट्रोल सेंटर के जरिए किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 25 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है डिप्टी सीएम ने बताया कि इस कमांड कंट्रोल सेंटर की स्थापना से हेल्थ एटीएम की निगरानी बेहतर ढंग से हो सकेगी और मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण जांच की सुविधा मिलेगी ।

अस्पतालों पर कम होगा जांच का दबाव

ब्रजेश पाठक के मुताबिक, हेल्थ एटीएम के जरिए लोगों को पैथोलॉजी जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर समेत कई जरूरी जांचें एक ही जगह उपलब्ध होंगी। इससे सरकारी अस्पतालों में जांच के लिए मरीजों की भीड़ कम होगी और डॉक्टरों पर दबाव भी घटेगा उन्होंने कहा कि हेल्थ एटीएम की निगरानी जब एकीकृत कमांड कंट्रोल सेंटर से होगी, तो मशीनों की कार्यक्षमता, रिपोर्टिंग सिस्टम और तकनीकी खामियों पर तुरंत नजर रखी जा सकेगी।

हरदोई में आधुनिक डेंटल सुविधाएं

डिप्टी सीएम ने यह भी जानकारी दी कि हरदोई जिले के हरपालकेंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दांतों से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यहां  आधुनिक डेंटल चेयर डेंटल एक्स-रे मशीन स्थापित की जाएंगी। इसके लिए सरकार ने 5 लाख 82 हजार 400 रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में दंत रोगों के इलाज की सुविधा बेहतर होगी।

Health ATM Operate via Command Control Center: कानपुर मेडिकल कॉलेज में बर्न यूनिट को मिलेगी निर्बाध बिजली

स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के तहत कानपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में कार्यरत बर्न यूनिट भवन के लिए भी महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। यहां निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 29.28 लाख रुपये की लागत से नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। सात जिलों में अपग्रेड होंगे पोस्टमार्टम हाउस ब्रजेश पाठक ने बताया कि प्रदेश के सात जिलों में पोस्टमार्टम हाउस को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इनमें
  • कन्नौज
  • बस्ती
  • अमरोहा
  • सुल्तानपुर
  • बलिया
  • बुलंदशहर
  • अयोध्या
शामिल हैं। इन जिलों में उच्चस्तरीय उपकरणों की स्थापना के लिए लगभग 2 करोड़ 75 लाख रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दी गई है  सरकार का मानना है कि इन योजनाओं से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं अधिक पारदर्शी, तकनीकी रूप से सशक्त और जनसुलभ बनेंगी।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।