यूपी में आंधी-बारिश से अबतक 111 मौतें, देश के कई राज्यों में रेड अलर्ट!, मौसम वि...

UP Storm Death Toll Reaches 111

यूपी में आंधी-बारिश से अबतक 111 मौतें, देश के कई राज्यों में रेड अलर्ट!, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइडरी

यूपी में आंधी-बारिश से 111 लोगों की मौत हो गई। वहीं देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। महाराष्ट्र, राजस्थान और यूपी में तापमान 45°C के पार पहुंचा।

यूपी में आंधी-बारिश से अबतक 111 मौतें देश के कई राज्यों में रेड अलर्ट मौसम विभाग ने जारी की एडवाइडरी

AI इमेज |

देशभर में मौसम का मिजाज बेहद खतरनाक बना हुआ है। एक तरफ उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई है, तो दूसरी तरफ कई राज्यों में भीषण गर्मी और हीटवेव लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। यूपी में पिछले दो दिनों में आंधी-तूफान और बारिश से मरने वालों की संख्या बढ़कर 111 पहुंच गई है।

सबसे ज्यादा 21 मौतें प्रयागराज और 17 मौतें भदोही में दर्ज की गईं। वहीं देश के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

महाराष्ट्र बना सबसे गर्म राज्य

महाराष्ट्र के अकोला में गुरुवार को देश का सबसे अधिक तापमान 45.9°C रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा जलगांव, वर्धा और अमरावती में भी पारा 45°C से ऊपर पहुंच गया।वहीं राजस्थान  के फलोदी में 45.2°C तापमान दर्ज हुआ। जैसलमेर और बाड़मेर में भी भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान किया। जयपुर में दिनभर लू चलने के बाद शाम को बारिश होने से थोड़ी राहत मिली।

यूपी और मध्य प्रदेश में भी हालात गंभीर

उत्तरप्रदेश के बांदा में तापमान 45.2°C रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे ज्यादा रहा। दूसरी ओर मध्यप्रदेश के खंडवा में 44.5°C तापमान दर्ज हुआ।मध्य प्रदेश के कई शहरों में दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक घरों में रहने की सलाह दी है।

अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक 16 मई को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी यूपी में तेज हवाओं और बारिश की संभावना है। पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है।17 मई को राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और यूपी में हीटवेव की स्थिति और गंभीर हो सकती है। कई राज्यों में बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी भी जारी की गई है।

कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

बिहार, झारखंड पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।वहीं असम, मेघालय, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है। छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग की लोगों से अपील

विशेषज्ञों ने लोगों को धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है। आंधी और बिजली गिरने की आशंका वाले इलाकों में लोगों को खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े न रहने की चेतावनी दी गई है।देशभर में मौसम के लगातार बदलते हालात को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है।

 

संबंधित सामग्री

यूपी में आंधी-तूफान का कहर, 94 मौतें: 80 KMPH की हवा में उड़ा युवक, MP-राजस्थान में हीटवेव रेड अलर्ट

देश-विदेश

यूपी में आंधी-तूफान का कहर, 94 मौतें: 80 KMPH की हवा में उड़ा युवक, MP-राजस्थान में हीटवेव रेड अलर्ट

यूपी में आंधी-तूफान से 56 लोगों की मौत हुई। राजस्थान और मध्य प्रदेश में हीटवेव का कहर जारी है। कई राज्यों में तेज बारिश, बिजली और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस; परिवार में शोक

राज्य

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस; परिवार में शोक

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन हो गया। जानिए क्या है पूरा मामला और परिवार की प्रतिक्रिया।

सोमनाथ में 75 साल का ऐतिहासिक जश्न: PM मोदी का रोड शो, शिखर अभिषेक और आसमान में एयर शो ने खींचा ध्यान

देश-विदेश

सोमनाथ में 75 साल का ऐतिहासिक जश्न: PM मोदी का रोड शो, शिखर अभिषेक और आसमान में एयर शो ने खींचा ध्यान

सोमनाथ मंदिर के 75 वर्ष पूरे होने पर भव्य अमृत महोत्सव मनाया गया। PM मोदी ने रोड शो, जलाभिषेक और शिखर पूजन किया। सूर्यकिरण टीम ने एयर शो से आसमान रंग दिया।

छत्तीसगढ़ की इस डॉक्यूमेंट्री ने विदेशों में बढ़ाया मान, यूक्रेन के 100 स्कूलों में दिखाई जाएगी फिल्म “भीम चिंताराम”

राज्य

छत्तीसगढ़ की इस डॉक्यूमेंट्री ने विदेशों में बढ़ाया मान, यूक्रेन के 100 स्कूलों में दिखाई जाएगी फिल्म “भीम चिंताराम”

छत्तीसगढ़ की डॉक्यूमेंट्री फिल्म “भीम चिंताराम” को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। यह फिल्म यूक्रेन के 100 स्कूलों में दिखाई जाएगी और फिल्म फेयर में भी चयनित हुई है।

बरगी बांध हादसे पर सरकार का बड़ा एक्शन, रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में न्यायिक आयोग गठित, तय होगी जिम्मेदारी

राज्य

बरगी बांध हादसे पर सरकार का बड़ा एक्शन, रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में न्यायिक आयोग गठित, तय होगी जिम्मेदारी

बरगी बांध क्रूज हादसे के बाद प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज संजय द्विवेदी की अध्यक्षता में न्यायिक आयोग गठित कर जिम्मेदारी तय करने और नई सुरक्षा व्यवस्था बनाने की तैयारी