हेलो गद्दार दोस्त...राहुल ने केंद्रीय मंत्री बिट्टू पर कसा तंज, रवनीत सिंह ने कहा - देश का दुशमन

hello-traitor-friend-rahul-gandhi-taunt-ravneet-bittu-enemy-country

हेलो गद्दार दोस्त...राहुल ने केंद्रीय मंत्री बिट्टू पर कसा तंज, रवनीत सिंह ने कहा - देश का दुशमन

हेलो गद्दार दोस्तराहुल ने केंद्रीय मंत्री बिट्टू पर कसा तंज रवनीत सिंह ने कहा - देश का दुशमन

Rahul Gandhi Ravneet Bittu: संसद के पीछले तीन दिनों से हंगामा हो रहा है। संसद के अंदर से लेकर बाहर तक सियासी पारा हाई है। बजट सत्र के दौरान एक अलग नजारा देखने को मिला। जब सस्पेंड हुए सांसद मकर द्वार पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे थे, राहुल गाधी भी उनके साथ थे। इसी बीच केंद्रीय मंत्री और राहुल गांधी के बीच जुबानी जंग हुई। 

केंद्रीय मंत्री को कहा गद्दार

संसद के गेट पर प्रदर्शन के बीच नेता विपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच विवाद हो गया है। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू जब वहां से गुजर रहे थे तो राहुल ने कहा कि देखो गद्दार जा रहा है। उसका चेहरा देखो...।" इसके बाद राहुल गांधी ने मंत्री बिट्टू से हाथ मिलाने की कोशिश करते हुए कहा, "हेलो भाई, मेरे गद्दार फ्रेंड, चिंता मत करो, तुम वापस (कांग्रेस में) आओगे।" इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने उनसे हाथ नहीं मिलाया और उन्हें देश के दुश्मनों से कोई लेना-देना नहीं।  [caption id="attachment_132269" align="alignnone" width="517"]राहुल ने केंद्रीय मंत्री बिट्टू पर कसा तंज राहुल ने केंद्रीय मंत्री बिट्टू पर कसा तंज[/caption]

Rahul Gandhi Ravneet Bittu: राहुल को करारा जवाब

इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने राहुल को करारा जवाब दिया। मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा वो अपने आप को सबसे बड़ा देश भक्त समझते है। इन्होंने सिक्खों का कत्ल कराया। केंद्रीय मंत्री ने कहा जितने दिन में आपके साथ था तब तक तो ठीक था, अब BJP में आ गया हुं तो आप मुझे ऐसा कह रहे है।  https://youtube.com/shorts/WV_vBpyPTSE?si=7oh4AJowMEln2UFL

कौन है रवनीत सिंह बिट्टू?

बता दे कि, रवनीत सिंह बिट्टू 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले BJP में शामिल हुए थे। इससे पहले वे 3 बार कांग्रेस सांसद रह चुके हैं। यह पहली बार नहीं है जब रवनीत सिंह और राहुल गांधी के बीच बयानबाजी देखने को मिली है। सितंबर 2024 में बिट्टू ने राहुल गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। [caption id="attachment_132270" align="alignnone" width="561"]रवनीत सिंह बिट्टू रवनीत सिंह बिट्टू[/caption]

‘PM को दूंगा किताब’

Rahul Gandhi Ravneet Bittu: इधर, राहुल गांधी आज भी आर्मी चीफ एमएम नरवणे की किताब लेकर संसद पहुंचे। उन्होंने कहा कि अगर आज PM आए तो उन्हें यह किताब दूंगा। राहुल ने किताब का वह पेज खोलकर दिखाया, जिसमें लिखा है कि प्रधानमंत्री ने आर्मी चीफ से कहा था- जो सही लगे वो करो! देखिए यह रही किताब। राहुल ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि प्रधानमंत्री मोदी आज लोकसभा में आने की हिम्मत करेंगे। अगर PM आते हैं तो मैं खुद जाकर उन्हें यह किताब सौंपूंगा, ताकि वे इसे पढ़ें और देश को इसके बारे में पता चल सके।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।