ICC वीमेंस T20 वर्ल्डकप 2026 का आयोजन 12 जून से 5 जुलाई के बीच होगा। इस टूर्नामेंट की मेजबानी इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड करेगा। BCCI ने 15 सदस्यीय खिलाड़ियों की घोषणा कर दी। पिछले साल वनडे वर्ल्डकप जिताने वालीं कप्तान हरमनप्रीत कौर को टीम की कप्तानी सौंपी गई है, स्मृति मंधाना को ही वाइस कैप्टन बनाया गया है।
नंदनी पहली बार चुका
शनिवार को जारी टीम लिस्ट में पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली 11 खिलाड़ियों को जगह मिली है। पंजाब की नंदनी शर्मा को पहली बार वर्ल्ड कप में चुना गया। T20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 12 जून से इंग्लैंड में होगी। भारत-पाकिस्तान 14 जून को बर्मिंघम में भिड़ेंगे।

भारतीय टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान)
स्मृति मंधाना
शेफाली वर्मा
जेमिमा रोड्रिग्स
दीप्ति शर्मा
ऋचा घोष (विकेटकीपर)
भारती फुलमाली
श्री चरणी
यस्तिका भाटिया
नंदनी शर्मा
अरुंधति रेड्डी
क्रांति गौड़
रेणुका सिंह ठाकुर
श्रेयांका पाटिल
राधा यादव
मंधाना और शेफाली ओपनर
टीम में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा को बतौर ओपनर जगह मिली है। तीसरे नंबर पर जेमिमा रोड्रिंग्स है। हमरनप्रीत कौर चौथे नंबर पर अहम भूमिका निभाएंगी। ऋचा घोष को विकेटकीपर चुना गया। वे डेथ ओवर्स में बड़े शॉट लगाने में माहिर हैं। यास्तिका को बैकअप विकेटकीपर और ओपनर चुना गया।