इंडिगो फ्लाइटः युवक को आया पैनिक अटैक, यात्री ने जड़ दिया थप्पड़

indigo-flight-slap-video-panic-attack-turns-ugly

इंडिगो फ्लाइटः युवक को आया पैनिक अटैक, यात्री ने जड़ दिया थप्पड़

इंडिगो फ्लाइटः युवक को आया पैनिक अटैक यात्री ने जड़ दिया थप्पड़

 वीडियो में दिखा इंसानियत का टेस्ट, सोशल मीडिया पर बवाल 

1 अगस्त की शाम इंडिगो की मुंबई कोलकाता फ्लाइट पर कुछ ऐसा हुआ जिसने लाखों लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया जब किसी को मदद चाहिए थी, तब उसे समझ नहीं थप्पड़ मिला। यह घटना सिर्फ एक थप्पड़ की कहानी नहीं है, यह उस भावनात्मक शून्यता की तस्वीर है जो हम सबके आसपास तेजी से फैल रही है। IndiGo Flight Slap Video Panic Attack Turns Ugly  

 वायरल वीडियो में दिखा इंसानी संवेदनाओं का पतन

एक मुस्लिम युवक, जो शायद अपने डर से लड़ रहा था, उसे पैनिक अटैक आया। वो सीट से उठकर गैलरी में आया, बेचैन था, घबराया हुआ था। एयर होस्टेस उसे शांत कराने की कोशिश कर रही थीं। तभी अचानक पीछे बैठा एक यात्री उठता है और उसे ज़ोरदार थप्पड़ जड़ देता है। उस पल के बाद वीडियो में जो दिखा, वो दिल तोड़ने वाला था पीड़ित युवक और ज़्यादा पैनिक में चला गया, वह ज़ोर ज़ोर से रोने लगा। आसपास मौजूद लोग दंग रह गए। किसी ने चिल्लाकर पूछा “आपने ऐसा क्यों किया?” उत्तर मिला मुझे परेशानी हो रही थी... क्या कोई इंसान किसी दूसरे की पीड़ा से इतना असहज हो सकता है कि उसे थप्पड़ मार दे?

जब यात्री ने विरोध किया

थप्पड़ मारने वाले शख्स को जैसे ही बाकी यात्रियों ने घेरा, आवाज़ें आने लगीं ये क्या कर रहे हो! आपको ऐसा करने का क्या हक़ है? एयर होस्टेस ने भी कड़ा रुख अपनाया। पैनिक अटैक झेल रहे युवक को एक सुरक्षित सीट पर बैठाया गया, और आरोपी की सीट भी बदल दी गई। फ्लाइट कोलकाता पहुंचते ही, थप्पड़ मारने वाले यात्री को सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया। IndiGo Flight Slap Video Panic Attack Turns Ugly  

इंडिगो की प्रतिक्रिया माफी और सख्ती

इंडिगो ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा
“हमारे यात्रियों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि है। इस तरह का बर्ताव पूरी तरह अस्वीकार्य है।”
एयरलाइन ने आश्वासन दिया कि ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस पॉलिसी अपनाई जाएगी।

पैनिक अटैक क्या होता है? क्यों समझना ज़रूरी है?

पैनिक अटैक एक मानसिक स्वास्थ्य समस्या है, जो किसी भी समय किसी को भी हो सकती है। इसके लक्षणों में तेज़ धड़कन, सांस फूलना, पसीना, घबराहट और नियंत्रण खोने का डर शामिल है। ऐसे में समझदारी, सहानुभूति और मदद की ज़रूरत होती है न कि झुंझलाहट और हिंसा की।

 सोशल मीडिया पर फूटा ग़ुस्सा

इस वीडियो के वायरल होते ही ट्विटर और इंस्टाग्राम पर लोग बिफर पड़े। कुछ कमेंट्स में कहा गया: वो आदमी बीमार था, न कि बदतमीज़। थप्पड़ मारने वाले को आजीवन फ्लाइट से बैन करो! मानसिक स्वास्थ्य को इतना हल्के में लेना घातक है। Read More:- PM मोदी की राजनीतिक यात्रा: मोदी ने इंदिरा गांधी का 48 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा! Watch Now :-कुल्लू जिले में लगातार बारिश और अचानक आई बाढ़

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।