पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

KL Rahul Smashes Century in IPL 2026

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.

पंजाब ने dc को 6 विकेट से हराया सबसे बड़ा टारगेट चेज काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

DC vs PBKS IPL 2026 |

पंजाब ने IPL का सबसे बड़ा रन चेज कर लिया है। दिल्ली को 6 विकट से मात दी। 35वें मैच पंजाब किंग्स को दिल्ली ने 265 रन का टारगेट दिया है। अरुण जेटली स्टेडियम में DC ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर 2 विकेट पर 264 रन ठोके। यह इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर है। राहुल ने शानदार शतक लगाकर 152 रनों की पारी खेली। पंजाब की ओर से प्रभसिमरन ने 50 ठोकी। वहीं एनगिडी चोटिल हो गए।

एनगिडी को लगी चोंट

टारगेट का पीछा करने उतरी पंजाब की शानदार शुरुआत रही। प्रशांत आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने छक्कों की बरसात कर दी। तीसरे ओवर में मैच के दौरान अक्षर पटेल की फुल गेंद पर प्रियांश ने शॉट खेला, गेंद हवा में गई और लुंगी एनगिडी कैच के लिए पीछे दौड़े, और पीछे की ओर गिर पड़े। जिससे उनका सिर जोर से जमीन से टकराया। गिरते ही उन्होंने तुरंत सिर पकड़ लिया। कुछ देर तक मैदान पर ही लेटे रहे। एहतियात के तौर पर एम्बुलेंस भी मैदान पर लाई गई। 

एक ओवर में 6 चौके

करीब 15 मिनट बाद खेल शुरू हुआ। छठे ओवर में पंजाब किंग्स ने तूफान मचा दिया। मुकेश कुमार के इस ओवर में 24 रन ठोके, जहां प्रभसिमरन सिंह ने लगातार 6 चौके जड़ दिए और महज 18 गेंदों में 50 लगाई। 6 ओवर के बाद टीम बिना विकेट खोए 116 रन पर पहुंच गई। कप्तान अक्षर पटेल ने प्रशांत को आउट कर दिया। उन्होंने 17 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली। 8वें ओवर में पंजाब को एक और झटका लगा। प्रभसिमरन सिंह को कुलदीप ने LBW कर दिया। उन्होंने 26 गेंदों पर 76 रन बनाए। जिसमें 5 छक्के और 9 चौके शामिल है।  

कुलदीप यादव ने पंजाब को तीसरा झटका दिया। गुगली पर कूपर कोनोली ड्राइव खेलने गए, लेकिन गेंद सीधे स्टंप्स में जा लगी। कोनोली 10 गेंदों में 17 रन बनाकर बोल्ड हो गए। 14वें ओवर में निगम ने पंजाब को एक और झटका दिया। नेहल वढेरा 25 रन बनाकर पवैलियन लौट गए। 15वें ओवर में श्रेयस अय्यर को एक और जीवनदान मिला। कप्तान श्रेयश अय्यर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 36 गेंद पर 71 रन ठोके और नाबाद करे।  

DC की पारी

दिल्ली की तरफ से ओपनिंग करने के लिए के एल राहुल और पथुम निसांका मैदान में उतरे। राहुल ने आक्रामक अंदाज दिखाया, और निसांका ने भी उनका पूरा साथ दिया।लेकिन अर्शदीप सिंह ने तीसरे ओवर में टीम को पहली सफलता दिलाई। निसांका 7 गेंदों में 11 रन बनाकर पवैलियन लौट गए। 

राहुल की फिफ्टी

KL राहुल ने पंजाब के बॉलर्स के पसीने छुड़ा दिए, और चौकों-छक्कों की बरसात कर दी। पंजाब को राहुल को आउट करने का मौका भी मिला लेकिन शशांक सिंह ने उनका कैच छोड़ दिया। 9वें ओवर में केएल राहुल ने शानदार अंदाज में अपना अर्धशतक पूरा किया। KL की यह 43वीं IPL फिफ्टी थी।

राणा का अर्धशतक 

12वें ओवर में जेवियर बार्टलेट महंगे साबित हुए। नीतीश राणा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 28 रन बटोरे। ओवर में 2 छक्के और लगातार 4 चौके लगाए, साथ ही इसी दौरान राणा ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। 

KL का शतक

15वें ओवर में केएल राहुल ने 47 बॉल पर शतक लगाया। राहुल अब IPL में 6 शतक के साथ क्रिस गेल के बराबर आ गए हैं और दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा शतक (2) लगाने के मामले में शिखर धवन और डेविड वॉर्नर की बराबरी की है। 

शतक से चूके राणा

16वें ओवर में बड़ा ड्रामा देखने को मिला। चहल की फुलटॉस पर नीतीश राणा ने शॉट खेला, जहां मार्कस स्टोयनिस ने कैच पकड़ा। हालांकि थर्ड अंपायर ने जांच के बाद फैसला बदल दिया और इसे छक्का करार दिया। राणा 39 गेंदों में 74 रन बनाकर आउट होने वाले थे, लेकिन फैसला उनके पक्ष में गया। 18वें ओवर में नीतीश राणा को बार्टलेट ने पवेलियन भेज दिया। राणा 44 गेंदों में 91 रन बनाए। इसमें 11 चौके और 4 छक्के शामिल है। 

राहुल ने तोड़े रिकोर्ड

आखिरी ओवर में राहुल ने अपना 150 पूरा किया। इस तरह DC ने 20 ओवर में 264 रन बनाकर बड़ा स्कोर खड़ा किया। डेविड मिलर 3 रन बनाकर नाबाद रहे। KL राहुल ने अपने बल्ले से पंजाब किंग्स के गेंदबाजों को दिन के मैच में तारे दिखा दिए। राहुल अब IPL इतिहास में 150 या उससे अधिक रन एक पारी में बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। 3 IPL फ्रेंचाइजी के लिए दो-दो शतक जमाने वाले राहुल IPL के पहले बल्लेबाज भी बन चुके है।

 

बिना बदलाव के साथ उतरी टीम

दिल्ली और पंजाब दोनों टीमों की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं है। IPL में लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने का रिकॉर्ड 9 का है, जो सनराइजर्स हैदराबाद (2015-16), CSK (2019) और दिल्ली कैपिटल्स (2025-26) के नाम है। वहीं, 8 लगातार टॉस जीतने का कारनामा भी CSK (2018-19) और RR (2023) ने किया है। 

Playing 11

दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), नीतीश राणा, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: विप्रज निगम, आकिब नबी, आशुतोष शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और विजयकुमार वैशाख।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: नेहल वढेरा, सुयांश शेडगे, विष्णु विनोद, हरप्रीत बराड़, यश ठाकुर

संबंधित सामग्री

गोरखपुर में बनेगा नया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट

राज्य

गोरखपुर में बनेगा नया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में नया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनेगा, जिसकी लागत 392.94 करोड़ रुपये होगी। यह स्टेडियम वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करेगा।

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ से अधिक का कैश और नोट गिनने की मशीन बरामद,3 आरोपी गिरफ्तार

राज्य

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ से अधिक का कैश और नोट गिनने की मशीन बरामद,3 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ पुलिस ने बड़े पैमाने पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट का पर्दाफाश किया, जिसमें कई आरोपी गिरफ्तार हुए और भारी मात्रा में कैश व सट्टा सामग्री जब्त की गई।

Vaibhav MasterChef Video Viral: सूर्यवंशी बने मास्टरसेफ, वीडियो हो रहा वायरल

खेल

Vaibhav MasterChef Video Viral: सूर्यवंशी बने मास्टरसेफ, वीडियो हो रहा वायरल

Amidst IPL 2026, cricket star Vaibhav Suryavanshi is trending not for his sports skills but for a viral video of him cooking rotis, charming his fans.

रायपुर में खेले जाने वाले 57वें मैच में RCB और KKR होंगे आमने-सामने

खेल

रायपुर में खेले जाने वाले 57वें मैच में RCB और KKR होंगे आमने-सामने

In IPL 2026, RCB faces KKR in Raipur. RCB has won 7 out of 11 games, while KKR has won 4 out of 10. Match starts at 7:30 PM following the toss at 7 PM.

GT Vs SRH IPL 2026: SRH को गुजरात टाइटंस के हाथों मिली हार

खेल

GT Vs SRH IPL 2026: SRH को गुजरात टाइटंस के हाथों मिली हार

In a decisive IPL 2026 match, Gujarat Titans defeated Sunrisers Hyderabad with standout performances from Sai Sudharsan and Washington Sundar.