इजराइल ने ईरान पर फिर शुरू किए बड़े हमले: तेहरान-इस्फहान समेत कई शहरों पर एयरस्ट्राइक

israel-airstrikes-iran-tehran-isfahan-war-day-10

इजराइल ने ईरान पर फिर शुरू किए बड़े हमले: तेहरान-इस्फहान समेत कई शहरों पर एयरस्ट्राइक

इजराइल ने ईरान पर फिर शुरू किए बड़े हमले तेहरान-इस्फहान समेत कई शहरों पर एयरस्ट्राइक

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष अब और तेज हो गया है। जंग के दसवें दिन इजराइल ने ईरान पर एक बार फिर बड़े पैमाने पर हवाई हमले शुरू कर दिए। इजराइली सेना के मुताबिक राजधानी तेहरान, औद्योगिक शहर इस्फहान और दक्षिणी इलाकों में ईरानी शासन से जुड़े कई अहम इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाकर एयरस्ट्राइक किए जा रहे हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कई जगह तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं और कुछ इलाकों में धुएं के बड़े गुबार भी दिखाई दिए।

ईरान की चेतावनी: हमले जारी रहे तो बातचीत नहीं

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने साफ कहा है कि मौजूदा हालात में बातचीत की कोई संभावना नहीं है।उन्होंने कहा कि जब तक इजराइल के हमले जारी हैं, तब तक किसी भी तरह की कूटनीतिक बातचीत की गुंजाइश नहीं बनती। प्रवक्ता के मुताबिक फिलहाल ईरान की प्राथमिकता “निर्णायक जवाब देना” है। इस बयान से साफ है कि दोनों देशों के बीच तनाव कम होने के बजाय और बढ़ सकता है।

बेरूत में भी एयरस्ट्राइक की खबर

मिडिल ईस्ट के हालात सिर्फ ईरान तक सीमित नहीं हैं। लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में भी कई एयरस्ट्राइक की खबरें सामने आई हैं। माना जा रहा है कि इजराइल यहां ईरान समर्थक संगठन हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बना रहा है। सीमा के पास इजराइली टैंकों की तैनाती भी बढ़ा दी गई है, जिससे क्षेत्र में तनाव और गहरा गया है।

नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई घायल

इस बीच इजराइली मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें हाल ही में देश का नया सर्वोच्च नेता घोषित किया गया था। हालांकि ईरान की ओर से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

35 साल तक ईरान के सुप्रीम लीडर रहे अली खामेनेई

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की 28 फरवरी को हुए अमेरिका-इजराइल के हमले में मौत हो गई थी। वह करीब 35 साल तक ईरान की सर्वोच्च सत्ता पर काबिज रहे। 1989 में रुहोल्लाह खुमैनी के निधन के बाद उन्हें देश का सुप्रीम लीडर बनाया गया था। इससे पहले खामेनेई 1981 से 1989 तक ईरान के राष्ट्रपति भी रहे। 1979 की इस्लामिक क्रांति में भी उनकी अहम भूमिका मानी जाती है।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।