आंध्र प्रदेश के कुर्नूल में दर्दनाक बस हादसा: प्राइवेट बस में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत, कई घायल

kurnool-bus-accident-private-bus-fire-andhra-pradesh-20-dead

आंध्र प्रदेश के कुर्नूल में दर्दनाक बस हादसा: प्राइवेट बस में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत, कई घायल

आंध्र प्रदेश के कुर्नूल में दर्दनाक बस हादसा प्राइवेट बस में लगी भीषण आग 20 लोगों की मौत कई घायल

Kurnool bus accident: आंध्र प्रदेश के कुर्नूल जिले में शुक्रवार तड़के भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। कुर्नूल के चिन्नाटेकुर के पास बेंगलुरु हाईवे (NH-44) पर एक निजी यात्री बस में आग लग गई। बस में आग इतनी तेज़ी से फैली कि करीब 20 यात्रियों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि 19 यात्री किसी तरह जान बचाकर बाहर कूदे। हादसा शुक्रवार सुबह लगभग 3:30 बजे हुआ, जब ज्यादातर यात्री गहरी नींद में थे। [caption id="attachment_112380" align="alignnone" width="621"] प्राइवेट बस में लगी भीषण आग[/caption]

हादसा कैसे हुआ?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह निजी बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी। रास्ते में चिन्नाटेकुर के पास बस की सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बस के नीचे फंस गई और उसका फ्यूल टैंक फट गया। पेट्रोल बस के इंजन और नीचे के हिस्से में फैल गया, जिससे बस में तुरंत आग भड़क उठी। आग इतनी तेज़ी से फैली कि यात्रियों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला।

बस में शॉर्ट सर्किट से बढ़ी आग

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दुर्घटना के बाद बस में अचानक शॉर्ट सर्किट भी हुआ, जिससे आग और फैल गई। आग लगने के बाद बस के मुख्य दरवाजे जाम हो गए, जिससे अंदर फंसे यात्रियों के लिए बाहर निकलना लगभग असंभव हो गया। बस में लगभग 40 यात्री सवार थे, जिनमें से कई जिंदा जल गए। [caption id="attachment_112381" align="alignnone" width="626"] शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग और फैल गई[/caption]

Kurnool bus accident: मृतकों की पहचान मुश्किल

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अंदर बैठे कई लोग सीटों पर ही जल गए। कई शव इतने badly burnt थे कि उनकी पहचान करना भी मुश्किल है। कुछ यात्रियों के सिर्फ कंकाल ही बचे हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए कुर्नूल सरकारी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान डीएनए टेस्ट और अन्य वैज्ञानिक तरीकों से की जाएगी। [caption id="attachment_112382" align="alignnone" width="613"] कुछ यात्रियों के सिर्फ कंकाल ही बचे[/caption]

21 लोग बाल-बाल बचे

Kurnool bus accident: दुर्घटना के वक्त बस में लगभग 40 यात्री थे, जिनमें 21 लोग किसी तरह खिड़कियां तोड़कर और इमरजेंसी गेट तोड़कर बाहर निकले। इनमें दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं। आग की लपटें और धुएं के बीच बाहर निकलने की कोशिश में कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को कुर्नूल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार कुछ यात्रियों की हालत नाजुक है।

बाइक सवार की मौके पर मौत

इस हादसे में बस से भिड़ी मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति शिवशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। वह कहाँ जा रहा था और दुर्घटना कैसे हुई, इसकी जांच जारी है। पुलिस मान रही है कि रात के समय दृश्यता कम होने के कारण यह टक्कर हुई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

ड्राइवर और क्लीनर फरार

हादसे के बाद बस के ड्राइवर और क्लीनर का कोई पता नहीं चला है। पुलिस को शक है कि हादसे के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। बस कंपनी के मालिक और ड्राइवर पर गंभीर लापरवाही का मामला दर्ज किया जा सकता है।

ज्यादातर यात्री हैदराबाद के

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस में सवार अधिकांश यात्री हैदराबाद के रहने वाले थे और नौकरी या काम के सिलसिले में बेंगलुरु जा रहे थे। मृतकों में ज्यादातर की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच थी। रात की यात्रा सस्ती और सुविधाजनक होने के कारण कई कर्मचारी और छात्र इस रूट पर सफर करते हैं।

Kurnool bus accident: हेल्पलाइन नंबर जारी

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही कुर्नूल जिला कलेक्टर डॉ. ए. सिरी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत-बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवारों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:
विभाग हेल्पलाइन नंबर
कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम 08518-277305
कुर्नूल सरकारी अस्पताल 9121101059
स्पॉट कंट्रोल रूम 9121101061
पुलिस कंट्रोल रूम कुर्नूल 9121101075
GGH हेल्प डेस्क 9494609814, 9052951010
पीड़ितों के परिजन इन नंबरों पर कॉल करके हादसे की जानकारी और सहायता ले सकते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने 'X' (पुराना ट्विटर) पर लिखा—
कुर्नूल का बस हादसा बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने घोषणा की कि:
  • मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • घायलों को ₹50 हजार की सहायता दी जाएगी।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।