मेघालय में कोयला खदान में धमाका, कई मजदूरों की मौत

meghalaya-coal-mine-explosion-workers-killed

मेघालय में कोयला खदान में धमाका, कई मजदूरों की मौत

मेघालय में कोयला खदान में धमाका कई मजदूरों की मौत

Meghalaya coal mine explosion: मेघालय के ताशखाई इलाके की एक कोयला खदान में बड़ा धमाका हुआ। इस हादसे में कई मजदूरों की मौत की खबर सामने आई है। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

बचाव कार्य शुरू

बताया जा रहा है कि मृतकों में शामिल सभी मजदूर असम के रहने वाले थे, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही मेघालय की पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है। खदान के अंदर फंसे मजदूरों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। [caption id="attachment_132517" align="alignnone" width="465"]मेघालय में कोयला खदान में धमाका कोयला खदान में धमाका[/caption]

इलाके की बढ़ाई सुरक्षा 

बचाव कार्य के दौरान किसी तरह की बाधा न हो, इसके लिए प्रशासन ने आसपास के इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी है। अधिकारियों ने कहा कि धमाका कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है। धमाका इतना तेज था कि खदान में काम कर रहे मजदूरों को बाहर निकलने तक का मौका तक नहीं मिला।

Meghalaya coal mine explosion: धमाके के कारणों की जांच

शुरुआती तौर पर सामने आया कि खदान में गैस रिसाव या तकनीकी खामी को हादसा होने की संभावना है। हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। इस हादसे के बाद मजदूरों की सुरक्षा और अवैध खनन गतिविधियों को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहराई से जांच होगी साथ ही मृतकों और घायलों की हर संभावित मदद की जाएगी। 

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।