PM ने की 1 साल तक गोल्ड न खरीदने की अपील, बोले - पेट्रोल, गैस और डीजल का इस्तेमाल कम करना होगा

मोदी की गोल्ड न खरीदने की अपील

PM ने की 1 साल तक गोल्ड न खरीदने की अपील, बोले - पेट्रोल, गैस और डीजल का इस्तेमाल कम करना होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीयों से अपील की है कि वे एक साल तक सोना न खरीदें, जिससे आयात बिल कम हो सकता है और रुपये पर दबाव घट सकता है।

pm ने की 1 साल तक गोल्ड न खरीदने की अपील बोले - पेट्रोल गैस और डीजल का इस्तेमाल कम करना होगा

मोदी की गोल्ड न खरीदने की अपील |

शादी-ब्याह से लेकर निवेश तक, भारतीयों का सोने से गहरा रिश्ता है। लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से एक साल तक गोल्ड नहीं खरीदने की अपील की और लोग इसे मान भी लें, तो इसका असर सिर्फ ज्वेलरी बाजार तक सीमित नहीं है। इससे देश की अर्थव्यवस्था, रुपया, व्यापार घाटा के तरीके तक में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

गैस और डीजल का इस्तेमाल कम

पीएम मोदी ने हैदराबाद में कहा- भारत पर इस वैश्विक संकट का असर ज्यादा है, हमारे पास तेल के बड़े कुएं नहीं हैं। आज के वक्त में पेट्रोल, गैस और डीजल का इस्तेमाल कम करना होगा। चल रहे युद्ध के असर से दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल के दाम कई गुना बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन शहरों में मेट्रो है, वहां लोग मेट्रो का प्रयोग करें। आज हमें मीटिंग के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और वर्क फ्रॉम होम जैसे उपायों की आवश्यक्ता है। 

गोल्ड खरीदना बंद हुआ तो क्या बदलेगा? 

अगर भारतीय 1 साल तक सोना खरीदना कम कर दें या पूरी तरह रोक दें, तो सबसे बड़ा असर देश के आयात बिल पर पड़ेगा। गोल्ड इंपोर्ट घटने से केंद्र सरकार को विदेशी मुद्रा बचाने में मदद मिल सकती है। इससे डॉलर की मांग कम होगी और रुपये पर दबाव भी कम हो सकता है। कई अर्थशास्त्री मानते हैं कि इससे देश का करंट अकाउंट डेफिसिट यानी व्यापार घाटा कम करने में मदद मिल सकती है। आसान भाषा में कहें तो देश का पैसा विदेश जाने के बजाय देश के भीतर निवेश और विकास कार्यों में ज्यादा इस्तेमाल हो सकता है। 

वर्क फ्रॉम होम की जरूरत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में ₹9,400 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। हैदराबाद में रविवार को BJP की रैली के दौरान ये बातें कही। इससे पहले बेंगलुरु में उन्होंने कहा था कि कांग्रेस ने DMK की पीठ में छुरा घोंपा है। PM ने कहा कोरोना काल में देश ने वर्क फ्रॉम होम की जो व्यवस्था विकसित की। आज वक्त की मांग ऐसी है कि अगर हम इन व्यवस्थाओं को फिर से शुरू करें तो यह देश के हित में होगा।

संबंधित सामग्री

मध्यप्रदेश को मिली नई सड़क परियोजनाओं की मंजूरी, CM डॉ यादव ने माना PM मोदी का आभार

राज्य

मध्यप्रदेश को मिली नई सड़क परियोजनाओं की मंजूरी, CM डॉ यादव ने माना PM मोदी का आभार

मध्यप्रदेश में 4415.60 करोड़ रुपये की लागत से 2 नई सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिससे राज्य में विकास और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने इलेक्ट्रिक कार से किया सफर, बोले- पीएम मोदी के विकसित भारत के सपने को करना है साकार

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने इलेक्ट्रिक कार से किया सफर, बोले- पीएम मोदी के विकसित भारत के सपने को करना है साकार

मध्य प्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने पर्यावरण संरक्षण के लिए इलेक्ट्रिक कार का उपयोग किया। यह कदम पीएम मोदी की ऊर्जा बचत की अपील का पालन करता है।

CM भजनलाल ने PM मोदी और BJP अध्यक्ष से की मुलाकात

राज्य

CM भजनलाल ने PM मोदी और BJP अध्यक्ष से की मुलाकात

राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा ने PM नरेंद्र मोदी और BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से विकास और जनकल्याण के मुद्दों पर चर्चा की।

छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय ने सुना 'मन की बात' का 134वां एपिसोड

राज्य

छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय ने सुना 'मन की बात' का 134वां एपिसोड

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 'मन की बात' के 134वें एपिसोड को सुना, जिसमें प्रधानमंत्री ने राज्य का उल्लेख किया।

PM मोदी की 'मन की बात..' बोले - गर्मी मिटाने के लिए देशी पेय पीते रहें

देश-विदेश

PM मोदी की 'मन की बात..' बोले - गर्मी मिटाने के लिए देशी पेय पीते रहें

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम में खेल उपलब्धियों, पर्यावरण संरक्षण, और गर्मी में पेय पदार्थों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने चोला काल की ताम्र पट्टिकाओं का भी उल्लेख किया।