MP के युवक की कनाडा में हत्या: परिवार ने इंसाफ और आर्थिक मदद की लगाई गुहार

mp-man-murdered-in-canada

MP के युवक की कनाडा में हत्या: परिवार ने इंसाफ और आर्थिक मदद की लगाई गुहार

mp के युवक की कनाडा में हत्या परिवार ने इंसाफ और आर्थिक मदद की लगाई गुहार

Man murdered in Canada: मध्य प्रदेश के उज्जैन निवासी गुरकीरत सिंह मनोचा का 14 मार्च 2026 को कनाडा के फोर्ट सेंट जॉन, ब्रिटिश कोलंबिया में दुखद निधन हो गया। बता दें गुरकीरत सिंह मनोचा लगभग सवा वर्ष पूर्व उच्च शिक्षा के लिए कनाडा गए थे, जहां वे नॉर्दर्न लाइट्स कॉलेज में बिजनेस मैनेजमेंट – पोस्ट-डिग्री डिप्लोमा प्रोग्राम की पढ़ाई कर रहे थे ।

[caption id="attachment_141388" align="alignnone" width="896"]MP के युवक की कनाडा में हत्या MP के युवक की कनाडा में हत्या[/caption]

रायपुर में रहते है को फोन पर दी गई

परिजनों ने बताया की 14 मार्च को वहां कुछ युवकों के बीच आपसी विवाद हुआ, इस दौरान उन पर हमला किया गया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई । इस घटना की सूचना कनाडा में रह रहे उनके एक मित्र द्वारा देर रात उनके भाई प्रबकीरत सिंह मनोचा जो कि रायपुर में रहते है को फोन पर दी गई ।

जानकारी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को भी दी गई

Man murdered in Canada: गुरकीरत सिंह मनोचा के पिता गुरजीत सिंह मनोचा ओर उनका परिवार C-86 पार्श्वनाथ सिटी, देवास रोड, उज्जैन में निवास करते हैं । मामले की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई और परिजन गहरे दुख में हैं । परिवार द्वारा इस दुखद घटना की जानकारी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को भी दी गई ।

किसी भी माध्यम से वे जल्द वहां पहुंच सके

परिजनों ने बताया की कनाडा में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है । करीब 3 सप्ताह में शव मिलने की बात कही जा रही है । वहीं शव को यहाँ लाने में भी लगभग 40 से 50 लाख रूपए का खर्च आएगा जिसके लिए परिजनों ने आर्थिक मदद की भी गुहार लगाई है। परिजनों का कहना है की उन्हें शव जल्द मिले या फिर किसी भी माध्यम से वे जल्द वहां पहुंच सके ।

सौम्य और सहज स्वभाव का था गुरुकीरत

फिलहाल हत्या का कारण यह बताया जा रहा है कि, कॉलेज में इलेक्शन का माहौल था । इलेक्शन की गुटबाजी के विवाद में गुरुकीरत शिकार हुआ है । वह बहुत सरल, सौम्य और सहज स्वभाव का था ।

कनाडा के पुलिस प्रशासन ने मदद की है

Man murdered in Canada: मृतक के भाई प्रबकीरत ने बताया की हमें विश्वास ही नहीं है कि गुरकीरत अब नहीं रहा । उसने जीवन में कभी विवाद नहीं किया । उसने कभी अप शब्दों का प्रयोग ही नहीं किया । कुछ परिजन कनाडा में रहते हैं जो वहां पहुंचे हैं । कनाडा के पुलिस प्रशासन ने मदद की है ।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।