मुंबई में महिला पायलट का यौन शोषणः कैब ड्राइवर समेत 3 पर FIR, महिला ने की शिकायत

mumbai-woman-pilot-sexual-assault-cab-driver-fir

मुंबई में महिला पायलट का यौन शोषणः कैब ड्राइवर समेत 3 पर FIR, महिला ने की शिकायत

मुंबई में महिला पायलट का यौन शोषणः कैब ड्राइवर समेत 3 पर fir महिला ने की शिकायत

mumbai woman pilot sexual assault: महिला पायलट से रेप, कैब ड्राइवर और दो अन्य पर FIR

mumbai woman pilot sexual assault: मुंबई: मुंबई में एक महिला पायलट के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। यह घटना शुक्रवार (19 जून) रात करीब 11:15 बजे की है, जब महिला पायलट साउथ मुंबई से अपने घर घाटकोपर जा रही थी। इस मामले में मुंबई पुलिस ने कैब ड्राइवर और दो अन्य पुरुषों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

कैब ड्राइवर ने रूट बदलकर दो पुरुषों को कैब में बैठाया

महिला पायलट ने पुलिस को बताया कि कैब ड्राइवर ने 25 मिनट बाद रूट बदल दिया और दो अन्य पुरुषों को कैब में बैठा लिया। इनमें से एक व्यक्ति पीछे की सीट पर महिला के पास बैठा और उसने उसे गलत तरीके से छुआ। महिला ने इसका विरोध किया, लेकिन उस व्यक्ति ने उसे धमकाया। इस दौरान कैब ड्राइवर ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

पुलिस चेकिंग से पहले आरोपी भागे

इस दौरान कैब में पुलिस की चेकिंग होती देख दोनों आरोपी कैब से उतरकर भाग गए। महिला ने घर पहुंचने पर ड्राइवर से उन पुरुषों को कैब में बैठाने की वजह पूछी, लेकिन ड्राइवर ने कोई जवाब नहीं दिया।

महिला ने पति को घटना बताई, फिर FIR दर्ज कराई

अगले दिन सुबह, महिला ने अपने पति को पूरी घटना बताई, जो नौसेना में अधिकारी हैं। इसके बाद दंपती ने घाटकोपर थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने BNS धारा 75(1), 351(2) और 3(5) के तहत FIR दर्ज की है।

एयर होस्टेस का यौन उत्पीड़न: एक और हालिया मामला

इस साल अप्रैल में गुरुग्राम (हरियाणा) के मेदांता हॉस्पिटल में एक एयर होस्टेस के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था। घटना के समय एयर होस्टेस वेंटिलेटर पर थी, और वह विरोध नहीं कर सकी। अस्पताल का एक मेल स्टाफ एयर होस्टेस के प्राइवेट पार्ट को छू रहा था, जबकि वहां दो महिला नर्स भी मौजूद थीं, जिन्होंने कुछ नहीं किया। एयर होस्टेस के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद, उसने पूरी घटना अपने पति को बताई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Read More :-देश के चार राज्यों में पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव: गुजरात में कम मतदान, परिणाम 23 जून को

Watch Now :- कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल की दूर्दशा | GOVTSCHOOL| BHOPAL

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।