नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

nagpur-gunpowder-factory-explosion-17-dead-pm-cm-condolences

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका 17 की मौत pm-cm ने जताया शोक

Nagpur Factory Explosion: महाराष्ट्र के नागपुर जिले में विस्फोटक पदार्थ बनाने वाले एक कारखाने में जोरदार धमाका हुआ। धमाके में 17 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह विस्फोट कटोल तहसील के राउलगांव स्थित खनन और औद्योगिक कार्यों के लिए विस्फोटक पदार्थ बनाने वाली कंपनी ‘SBL एनर्जी लिमिटेड’ के कारखाने में हुआ। विस्फोट के तुरंत बाद घायलों को नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका

गोला-बारूद निर्माण कंपनी में धमाका

रिपोर्टों के अनुसार, रविवार सुबह करीब 7 बजे गोला-बारूद निर्माण कंपनी में विस्फोट हुआ। यह फैक्ट्री नागपुर शहर से लगभग 25 किलोमीटर दूर कलमेश्वर तहसील के राउलगांव गांव में है। मारे गए लोगों में ज्यादातर महिलाएं हैं। हादसे में 17 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए। घायलों में से कई की हालत गंभीर है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। 

Nagpur Factory Explosion: 17 की मौत

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाया गया। ब्लास्ट से कंपनी में चारों तरफ मलबा फैल गया है। मलबे में कई कर्मचारी दब गए, जिन्हें बाहर निकाला गया। 15 घायलों को नागपुर के अस्पताल ले जाया गया है। 

[caption id="attachment_137891" align="alignnone" width="1155"]आसपास बिखरा मलबा आसपास बिखरा मलबा[/caption]

दूर तक सुनाई दी आवाज

SBL एनर्जी लिमिटेड (पूर्व में स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड) औद्योगिक विस्फोटकों की एक प्रमुख निर्माता कंपनी है। यह कंपनी खनन परियोजनाओं के लिए विस्फोटक, डेटोनेटर जैसे विस्फोटक बनाने का काम करती है। रविवार सुबह कर्मचारियों ने काम शुरू ही किया था, कि प्लांट में डेटोनेटर बनाने की प्रोसेस के दौरान एक तेज धमाका हो गया। धमाका इतना भीषण था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। घटना के दौरान कंपनी में 30 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

PM-CM ने जताया शोक

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने घटना पर शोक जताया, साथ ही मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रु की सहायता राशि देने की घोषणा की।

वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर कहा- NDRF और SDRF की टीमें भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। 17 लोगों ने जान गंवाई है। मैं मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस हादसे में 18 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें तुरंत नागपुर ले जाया गया है। आपातकालीन आदेश जारी कर दिए गए हैं। फडणवीस ने मृतकों को 5 लाख रुपए की सहायता राशी देने की घोषणा की।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।