नीतीश चले राज्यसभा: बिहार में पांचों राज्यसभा सीटों पर NDA की जीत

nitish-kumar-rajya-sabha-victory-bihar-nda-clean-sweep-2026

नीतीश चले राज्यसभा: बिहार में पांचों राज्यसभा सीटों पर NDA की जीत

नीतीश चले राज्यसभा बिहार में पांचों राज्यसभा सीटों पर nda की जीत

NDA Bihar Rajya Sabha: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए हुए चुनाव में NDA ने एक बार फिर अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन करते हुए सभी सीटों पर जीत दर्ज कर ली। इस रिजल्ट के साथ मुख्यमंत्री Nitish Kumar और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो गए।

नीतीश-नबीन को 44-44 वोट

BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने इसका ऐलान किया है। जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार और नितिन नवीन को 44-44 वोट मिले। वहीं रामनाथ ठाकुर को 42 वोट, उपेंद्र कुशवाहा को 42 वोट मिले। 5वीं सीट के लिए पहली गिनती में BJP कैंडिडेट शिवेश राम को 30 वोट मिले थे। हालांकि दूसरी गिनती में शिवेश राम ने RJD के एडी सिंह को हरा दिया है। एडी सिंह को 37 वोट मिले। वहीं, RJD विधायक सर्वजीत ने दावा किया है कि उन्हें 38 वोट मिले हैं।

[caption id="attachment_141437" align="alignnone" width="1307"]नीतीश कुमार और नितिन नवीन को 44-44 वोट मिले नीतीश कुमार और नितिन नवीन को 44-44 वोट मिले[/caption]

विपक्ष के विधायक लापता

NDA के सभी 202 विधायकों ने मतदान किया। जबकि महागठबंधन की तरफ 37 विधायकों ने ही वोट डाले। जीत के लिए 41 विधायकों की जरूरत थी, लेकिन शाम 4 बजे तक महागठबंधन गायब रहे। ढाका से RJD विधायक फैसल रहमान मतदान में शामिल नहीं हुए। पार्टी नेता लगातार उनसे संपर्क बनाने की कोशिश करते रहें, लेकिन उनसे कॉन्टेक्ट नहीं हो पाया।

वहीं कांग्रेस के 3 विधायक भी वोट डालने नहीं पहुंचें। इनमें से 2 विधायक सुरेंद्र कुशवाहा और मनोज विश्वास से पार्टी नेताओं का संपर्क नहीं हो पाया। वोटिंग का समय शाम 4 बजे तक था।

NDA Bihar Rajya Sabha: ‘विपक्ष बिखरा हुआ’

बिहार सरकार के मंत्री और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रमोद चंद्रवंशी ने राज्य सभा की 5 सीटों पर NDA उम्मीदवारों की धमाकेदार जीत पर खुशी जतायी है। उन्होंने कहा कि यह जीत इस बात का प्रमाण है कि बिहार में NDA का कोई विकल्प नहीं है। डॉ चंद्रवंशी ने कहा कि राज्यसभा चुनाव से साबित हो गया कि विपक्ष बिखर गया है। तेजस्वी यादव चुनाव से पहले शेखी बघार रहे थे और जीत का दंभ भर रहे थे। रिजल्ट के बाद उनका दावा खोखला साबित हुआ है।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।