नीतीश का इस्तीफा, 10वीं बार नीतीश कुमार, जानिए कौन-कौन कल लेंगे शपथ

nitish-kumar-resignation-10th-term-bihar-cm-oath-ceremony

नीतीश का इस्तीफा, 10वीं बार नीतीश कुमार, जानिए कौन-कौन कल लेंगे शपथ

नीतीश का इस्तीफा 10वीं बार नीतीश कुमार जानिए कौन-कौन कल लेंगे शपथ

Nitish Kumar 10th Oath: बिहार में सरकार बनाने की तैयारी की जा रही है। नई सरकार का शपथ ग्रहण पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा। यह समारोह बेहद भव्य होने वाला है, इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और NDA के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। अनुमान है कि लाखों लोग इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनेंगे। 

नीतीश ने दिया इस्तीफा

शपथ ग्रहण से पहले NDA के दो प्रमुख दल JDU और BJP अपने-अपने विधायक दल की बैठक हुई। बैठक के बाद नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना गया। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। कल गुरुवार को वे 10वीं बार गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।  [caption id="attachment_117951" align="alignnone" width="558"]नीतीश कुमार नीतीश कुमार[/caption]

विजय सिन्हा विधानमंडल के उपनेता 

शपथ समारोह के लिए 2 मंच बनाए गए हैं। इसमें PM मोदी समेत 11 राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। साथ ही 150 मेहमानों को भी आमंत्रण भेजा गया है। विजय सिन्हा को विधानमंडल का उपनेता चुना गया है। मतलब सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा दोनों ही डिप्टी CM होंगे। जानकारी के मुताबिक, नीतीश के साथ-साथ सम्राट और विजय सिन्हा भी उपमुख्यमंत्री की शपथ ले सकते हैं। [caption id="attachment_117952" align="alignnone" width="561"]संभावित मंत्रियों की लिस्ट संभावित मंत्रियों की लिस्ट[/caption] [caption id="attachment_117953" align="alignnone" width="465"]प्रधानमंत्री मोदी समेत 11 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी समेत 11 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे[/caption]

Nitish Kumar 10th Oath: ‘सभी वादें होंगे पूरे’

विधायक दल की मीटिंग के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मीडिया से बात करते हुए कहा - " NDA विधायक दल की बैठक ने CM नीतीश कुमार को NDA विधायक दल का नेता चुना है जिस तरीके से बिहार की जनता ने NDA पर विश्वास करते हुए प्रचंड जीत देने का काम किया है ऐसे में हम सब पर बड़ी जिम्मेदारी है कि जनता के इस विश्वास पर हम खरा उतरे। इसके अलावा Indi गठबंधन पर निशाना भी साधा।

बिहार के CM नीतीश और डिप्टी CM का चेहरा तय, चिराग पासवान की डिप्टी सीएम पद की शर्त

Bihar CM Nitish Kumar Ministers: नीतीश कुमार 10वीं बार CM पद की शपथ लेंगे। बिहार के सीएम हाउस में JDU के विधायक दल की मीटिंग हुई। बैठक में नीतीश को विधान मंडल दल का नेता चुन लिया गया है। नीतीश कुमार कल यानी 20 नवंबर को सुबह 01.30 बजे गांधी मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगे।
शपथ समारोह में शामिल होंगे बड़े नेता
शपथ समारोह में शामिल होंगे बड़े नेता
सूत्रों के मुताबिक चिराग पासवान ने NDA में 2 मंत्री पद और डिप्टी CM पद की डिमांड रखी है। चिराग अपने बहनोई अरुण भारती का नाम डिप्टी सीएम के लिए बढ़ा सकते हैं। पूरी खबर..

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।