ओडिशा यौन उत्पीड़न केस: पीड़िता 95% झुलसी, वेंटिलेटर पर

odisha-sexual-harassment-case-student-burns-herself

ओडिशा यौन उत्पीड़न केस: पीड़िता 95% झुलसी, वेंटिलेटर पर

ओडिशा यौन उत्पीड़न केस पीड़िता 95 झुलसी वेंटिलेटर पर

ओडिशा यौन उत्पीड़न मामला: छात्रा ने खुद को लगाई आग, 95% जलकर ICU में भर्ती; CM ने जताई चिंता, आरोपी HOD गिरफ्तार

ओडिशा यौन उत्पीड़न केस: भुवनेश्वर/बालासोर: ओडिशा के फकीर मोहन कॉलेज में एक छात्रा ने मानसिक और यौन उत्पीड़न से तंग आकर खुद को आग लगा ली। वो इस वक्त भुवनेश्वर AIIMS के ICU में वेंटिलेटर पर भर्ती है और 90-95 फीसदी तक झुलस चुकी है। उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

[caption id="attachment_94887" align="alignnone" width="300"]छात्रा ने खुद को लगाई आग, 95% जलकर ICU में भर्ती छात्रा ने खुद को लगाई आग, 95% जलकर ICU में भर्ती[/caption]

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी रविवार को अस्पताल पहुंचे और पीड़िता का हाल जाना। उन्होंने कहा,

“अगले 24 घंटे बेहद अहम हैं। जरूरत पड़ी तो छात्रा को दिल्ली AIIMS एयरलिफ्ट किया जाएगा। इलाज का सारा खर्च सरकार उठाएगी।”

[caption id="attachment_94889" align="alignnone" width="300"]CM ने जताई चिंता, आरोपी HOD गिरफ्तार CM ने जताई चिंता, आरोपी HOD गिरफ्तार[/caption]

ओडिशा यौन उत्पीड़न केस: यौन उत्पीड़न का आरोप, आरोपी HOD गिरफ्तार

यह मामला कॉलेज के इंटीग्रेटेड बीएड विभाग के HOD समीर कुमार साहू से जुड़ा है। छात्राओं ने आरोप लगाया था कि वह लंबे समय से मानसिक और यौन शोषण कर रहा था।

  • पीड़िता ने कॉलेज प्रिंसिपल और कई अधिकारियों को शिकायत की थी, लेकिन कोई कड़ा एक्शन नहीं लिया गया।

  • आरोपी छात्राओं से यौन संबंध बनाने की मांग करता था।

  • पुलिस ने HOD समीर साहू को गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश किया गया।

आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश, इलाज में जुटे डॉक्टर

प्रिंसिपल दिलीप घोष के अनुसार,

“छात्रा 30 जून को मुझसे मिलने आई थी। मैंने उसे 20 मिनट तक समझाया, लेकिन वो बोली अब और इंतजार नहीं कर सकती। कुछ ही देर में खबर आई कि उसने खुद को आग लगा ली है।”

छात्रा भारी दर्द और जलन के साथ सड़क किनारे पड़ी मिली थी। उसे पहले स्थानीय अस्पताल फिर भुवनेश्वर AIIMS में भर्ती कराया गया।

ओडिशा यौन उत्पीड़न केस: प्रशासन पर लापरवाही का आरोप, प्रिंसिपल निलंबित

घटना के बाद सरकार ने कॉलेज प्रिंसिपल को तत्काल निलंबित कर दिया। शिक्षा मंत्री सूर्यवंशी सूरज ने कहा:

“कॉलेज प्रशासन ने समय पर कार्रवाई नहीं की, जिससे छात्रा को आत्मदाह जैसा कदम उठाना पड़ा। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।”

  • हाई-लेवल जांच कमेटी गठित कर दी गई है।

  • प्रिंसिपल को शहर छोड़ने से मना किया गया है।

  • राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने ओडिशा DGP को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पूर्व CM नवीन पटनायक बोले - 'शिकायतें होती रहीं, लेकिन न्याय नहीं मिला'

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी सोशल मीडिया पर इस घटना पर दुःख जताया और राज्यपाल से निष्पक्ष न्याय की मांग की। उन्होंने कहा: एक व्यापक चिंता: कैंपस में सुरक्षा का संकट

इस केस ने एक बार फिर शैक्षणिक संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या आंतरिक शिकायत समितियां सिर्फ कागज पर हैं? क्या कॉलेज प्रशासन की लापरवाही ही किसी छात्रा को आग लगाने तक मजबूर कर देती है?

Read More: तमिलनाडु में मालगाड़ी पटरी से उतरी, 18 बोगियां जलकर राख; रेलवे ने 40 बोगियों को बचाया

Watch This: TRUE CRIME STORY | Bhopal Human Trafficking! | मासूमों की मंडी में बिकी जिंदगी! | Explain With video

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।