संसद में ईरान-अमेरिका जंग पर हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट

opposition-walkout-parliament-iran-usa-war-uproar

संसद में ईरान-अमेरिका जंग पर हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट

संसद में ईरान-अमेरिका जंग पर हंगामा विपक्ष का वॉकआउट

Iran-US war Parliament: संसद के बजट सत्र के दूसरा चरण की शुरुआत हो चुकी है। ये शुरुआत खूब हंगामेदार रही है। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने राज्यसभा को मिडिल ईस्ट के हालात और वहां भारत सरकार की तरफ से उठाए गए कदमों से अवगत कराया। इस दौरान विपक्षी सांसदों ने आपत्ति जताते हुए नारेबाजी की। 

जंग पर चर्चा

विदेश मंत्री S जयशंकर ने राज्यसभा के बाद लोकसभा को भी अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान की जंग और इस कारण पश्चिम एशियाई देशों में बिगड़े हालात से अवगत कराया। इस दौरान जयशंकर ने कहा, ‘इस समय लीडरशिप लेवल पर ईरान के साथ कॉन्टैक्ट करना मुश्किल है। S जयशंकर के संबोधन के दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। विपक्ष जंग के बाद पश्चिम एशिया में बने हालात पर चर्चा करने की मांग कर रहा था।

[caption id="attachment_139733" align="alignnone" width="1321"]विपक्ष ने की चर्चा की मांग विपक्ष ने की चर्चा की मांग[/caption]

Iran-US war Parliament: विपक्ष का हंगामा

विदेश मंत्री ने पहले राज्यसभा में और फिर लोकसभा में गल्फ देशों से भारतीयों की वापसी और एनर्जी संकट को लेकर तैयारियों के बारे में बताया।

राज्यसभा में विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया। जयशंकर ने कहा, भारत शांति और बातचीत के पक्ष में है। लोकसभा में भी विपक्ष ने विदेश मंत्री जयशंकर को बोलने नहीं दिया। उनकी स्पीच के दौरान हंगामा हुआ। सांसदों ने वेल के पास पहुंचकर ‘वी वॉन्ट डिस्कशन’ के नारे लगाए। वहीं, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हटाने की मांग वाले विपक्ष के प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर भी हंगामा हुआ। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, हम चर्चा करने को तैयार हैं। आप अभी चर्चा कीजिए।

[caption id="attachment_139734" align="alignnone" width="1315"]विपक्ष का हंगामा विपक्ष का हंगामा[/caption]

‘संतुलन बनाए रखना हमारी भी जिम्मेदारी’

चर्चा में विदेश मंत्री ने कहा मौजूदा संघर्ष भारत के लिए भी चिंता की बात है। हम पड़ोसी हैं, और वेस्ट एशिया में संतुलन बनाए रखना हमारी भी जिम्मेदारी है। खाड़ी देशों में एक करोड़ भारतीय रहते हैं। ईरान में भी, कई भारतीय पढ़ाई या नौकरी के लिए हैं। यह इलाका हमारी एनर्जी सिक्योरिटी के लिए जरूरी है और इसमें तेल और गैस के कई सप्लायर शामिल हैं। हमने 2 भारतीय नाविकों को खो दिया है, और एक अभी भी लापता है। मुंबई के शिपिंग डायरेक्टरेट जनरल ने 14 जनवरी को भारतीय मर्चेंट शिपिंग से कहा था कि वे एम्बेसी की एडवाइजरी मानें और किनारे पर बेवजह आने-जाने से बचें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।