चीनी डिवाइस से आतंकियों का ठिकाना: पहलगाम हत्याकांड का मास्टरमाइंड ढेर

pahalgam-attack-mastermind-killed-in-operation-mahadev

चीनी डिवाइस से आतंकियों का ठिकाना: पहलगाम हत्याकांड का मास्टरमाइंड ढेर

चीनी डिवाइस से आतंकियों का ठिकाना पहलगाम हत्याकांड का मास्टरमाइंड ढेर

 'ऑपरेशन महादेव'  चीनी डिवाइस बना आतंकियों की मौत की वजह

28 जुलाई 2025 को श्रीनगर से करीब 22 किलोमीटर दूर दाचीगाम के घने जंगलों में एक बड़ा एनकाउंटर हुआ। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मार गिराया। इनमें शामिल था पहलगाम टूरिस्ट अटैक का मास्टरमाइंड सुलेमान उर्फ आसिफ। pahalgam attack mastermind killed in operation mahadev सूत्रों के अनुसार, आतंकियों के ठिकाने का पता एक चीनी सैटेलाइट डिवाइस (Ultrasat Communication Device) से लगे सिग्नल के जरिए चला। इसी डिवाइस की मदद से सेना को आतंकियों की सटीक लोकेशन मिली और ऑपरेशन ‘महादेव’ को अंजाम दिया गया।

पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड था सुलेमान

सुलेमान पाकिस्तान का रहने वाला था और लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर माना जाता था। अप्रैल 2025 में हुए पहलगाम हमले में उसने 25 टूरिस्ट और एक गाइड की बेरहमी से हत्या की थी। सुलेमान पहले भी 2024 में सोनमर्ग टनल हमले में शामिल रह चुका था।

ऑपरेशन महादेव: ऐसे हुआ आतंक का सफाया

दाचीगाम के घने जंगलों में लगातार हो रही बारिश की वजह से आतंकियों ने एक तिरपाल (टेंट) लगाया था, जिससे उनका ठिकाना दिख गया। करीब 6 घंटे चली मुठभेड़ में सेना ने तीनों आतंकियों को मार गिराया। इस ऑपरेशन को माउंट महादेव की नजदीकी वजह से 'ऑपरेशन महादेव' नाम दिया गया। pahalgam attack suleman shah identified nia arrests

मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान

  1. सुलेमान उर्फ आसिफ: लश्कर का टॉप कमांडर, कई आतंकी हमलों में शामिल।
  2. जिब्रान उर्फ यासिर: सुलेमान का साथी, सोनमर्ग हमले में भी सक्रिय भूमिका।
  3. हमजा अफगानी उर्फ अबू हमजा: अफगान मूल का आतंकी, पहलगाम हमले में संभावित संलिप्तता।

क्यों बना सैटेलाइट डिवाइस खतरा?

[caption id="attachment_97292" align="alignnone" width="512"]pahalgam attack mastermind killed in operation mahadev तीनों आतंकी इसी जगह छिपे हुए थे[/caption] आतंकियों ने चीनी तकनीक से बनी सैटेलाइट डिवाइस का इस्तेमाल कर आपस में संपर्क बनाए रखा। लेकिन यही डिवाइस उनकी मौत की वजह बन गई। भारतीय एजेंसियों ने सिग्नल ट्रैक कर उन्हें पकड़ लिया। Read More:- इंडिगो फ्लाइटः युवक को आया पैनिक अटैक, यात्री ने जड़ दिया थप्पड़ Watch Now :-कुल्लू जिले में लगातार बारिश और अचानक आई बाढ़

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।