पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया मिसाइल अटैक, 7 मौत, सैनिकों की मौत का बदला

पाकिस्तान का मिसाइल हमला

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया मिसाइल अटैक, 7 मौत, सैनिकों की मौत का बदला

कुनार, अफगानिस्तान में पाकिस्तान के मिसाइल हमले में 7 मौतें, 75 घायल। पाकिस्तान ने हमले के आरोपों को खारिज किया।

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया मिसाइल अटैक  7 मौत सैनिकों की मौत का बदला

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया मिसाइल अटैक |

अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत कुनार में पाकिस्तान के मिसाइल अटैक में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 75 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों में यूनिवर्सिटी के छात्र, बच्चे और आम नागरिक शामिल हैं।

पाकिस्तान ने किया हमला

स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि राजधानी असदाबाद में घरों के साथ-साथ सैयद जमालुद्दीन अफगानी यूनिवर्सिटी को भी निशाना बनाया गया। तालिबान सरकार के उप प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने आरोप लगाया कि ये हमले पाकिस्तान की तरफ से किए गए। उनका कहना है कि सोमवार दोपहर करीब 2 बजे हुए इन हमलों में मोर्टार और रॉकेट दागे गए। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने कहा कि यूनिवर्सिटी और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने की खबरें पूरी तरह गलत हैं।

पाक के 6 सैनिक मारे गए

इससे पहले रविवार को अफगानिस्तान के कंधार में पाकिस्तान के साथ सीमा पर फिर हिंसक झड़प हुई थी। सूत्रों के हवाले से दावा किया कि स्पिन बोल्डक इलाके में रात के दौरान दोनों पक्षों के बीच फायरिंग हुई। इसमें पाकिस्तान के 6 सैनिक मारे गए। तालिबानी लड़ाके 1 सैनिक को बंधक बनाकर ले गए। पाकिस्तानी सैनिकों के हथियार भी लेकर गए। हालांकि, इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि देर रात पाकिस्तान की तरफ से सीमा पार फायरिंग हुई, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद तालिबान ने जवाबी हमला किया।

बिगड़ने लगे हालात

दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है। पाकिस्तान ने मार्च में काबुल में एक नशा मुक्ति केंद्र पर भी हमला किया था, जिसमें 400 से ज्यादा लोगों की मौत का दावा किया गया। दोनों देशों के बीच मार्च में सीजफायर हुआ था, जिससे कई हफ्तों से चल रही खूनखराबे वाली झड़पें रुकी थीं, लेकिन अब हालात फिर बगड़ने लगे है। चीन के अलावा तुर्किए, कतर, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब भी इस विवाद को खत्म कराने की कोशिश कर चुके हैं।

संबंधित सामग्री

कुशीनगर मदरसा में मिला

राज्य

कुशीनगर मदरसा में मिला 'मेड इन पाकिस्तान' पंखा, हड़कंप मचा

उत्तरप्रदेश के कुशीनगर में मदरसा में पाकिस्तान निर्मित पंखा मिलने की सूचना पर हड़कंप, पुलिस ने प्रबंधक समेत दो लोगों को हिरासत में लिया।

भारतीय सेना ने भारत-पाक सीमा पर ड्रोन बटालियन तैनात की,

राज्य

भारतीय सेना ने भारत-पाक सीमा पर ड्रोन बटालियन तैनात की, 'भैरव बटालियन' को मिलेगी मदद

भारतीय सेना ने राजस्थान की 1,070 किलोमीटर लंबी सीमा पर ड्रोन बटालियन 'भैरव बटालियन' और 'अशनी ड्रोन प्लाटून' तैनात किए हैं।

गाजियाबाद के सर्विस सेंटर में आग, बुजुर्ग की मौत, आधे घंटे तक हुए धमाके

राज्य

गाजियाबाद के सर्विस सेंटर में आग, बुजुर्ग की मौत, आधे घंटे तक हुए धमाके

गाजियाबाद के एयर कंडीशनर सर्विस सेंटर में आग लगने से भारी नुकसान हुआ, एक बुजुर्ग की मौत हो गई और कई गाड़ियाँ जलकर राख हो गईं।

छपरा में ट्रक ने ऑर्केस्ट्रा के कलाकारों को रौंदा, 4 की मौत

राज्य

छपरा में ट्रक ने ऑर्केस्ट्रा के कलाकारों को रौंदा, 4 की मौत

बिहार के छपरा में एक ट्रक ने ऑर्केस्ट्रा के 10 कलाकारों को रौंद दिया, जिसमें 4 की मौत हो गई और 6 गंभीर रूप से घायल हैं।

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

राज्य

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी क्रूज हादसा हुआ जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने जिम्मेदार कर्मचारियों को बर्खास्त कर निलंबित किया।