जेल से रिहा हुए पप्पू यादव, बोले - मुझे मारने की कोशिश की गई, विधायक गले लगाकर रोए

pappu-yadav-released-from-jail-assassination-attempt-mla-emotional-hug

जेल से रिहा हुए पप्पू यादव, बोले - मुझे मारने की कोशिश की गई, विधायक गले लगाकर रोए

जेल से रिहा हुए पप्पू यादव बोले - मुझे मारने की कोशिश की गई विधायक गले लगाकर रोए

Pappu Yadav Jail Release: बिहार की पूर्णिया सीट से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव जेल से रिहा हो गए हैं। बीते मंगलवार को सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को 31 साल पुराने जालसाजी मामले में एक स्पेशल कोर्ट से जमानत मिल गई थी।

‘ये लड़ाई खत्म नहीं हुई’

बेउर जेल से निकलने पर पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने कहा, "मुझे नहीं पता कि प्रशासन ने ऐसा क्यों किया। सरकार में एक दो लोग हैं जिन्होंने ऐसा किया है। एक दिल्ली के नेता, एक बिहार के नेता और एक पुर्णिया के नेता ने साजिश रची थी। खेमका हत्याकांड में जो एनकाउंटर हुआ वो गलत हुआ। हमें वो गवाही मिल गई है। बच्चों को गोली मारी गई। मैं हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक जाऊंगा और केस लड़ूंगा। वहीं NEET की बच्ची की लड़ाई मैं रुकने नहीं दूंगा। 

[caption id="attachment_134270" align="alignnone" width="1339"]जेल से रिहा हुए पप्पू यादव जेल से रिहा हुए पप्पू यादव[/caption]

‘मुझे मारने की कोशिश की’

इसके अलावा पप्पू यादव ने कहा कि मुझे मारने की कोशिश की गई। पप्पू यादव रात में मंदिरी इलाके में स्थित अपने आवास पर पहुंचे। जहां उनके समर्थकों ने बैंड बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

Pappu Yadav Jail Release: PMCH की खस्ता हालत

सांसद पप्पू यादव ने PMCH के वार्ड का एक वीडियो शेयर किया है, जो पूरी तरह से जर्जर हालत में है। सांसद ने बताया कि उन्हें इलाज के लिए इसी वार्ड में रखा गया था। सांसद ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा - PMCH के इस नर्क में उपचार के लिए मुझे रखा गया था,एक सांसद के साथ ऐसा सलूक तो हमारे जनता मालिक के साथ यह क्या करते होंगे? समझ सकते हैं! मेरी गिरफ्तारी एवं उस दौरान हुई घटना और व्यवस्था प्रदर्शित करती हैं आम लोगों को किस तरह जलील परेशान किया जाता होगा? बेशर्म व्यवस्था,डूब मरो!

विधायक गले लगाकर रोए

सुबह सांसद पप्पू यादव ने पटना में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और खुद उन्हें खाना परोसा। इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हुए। पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने विधायक IP गुप्ता से मुलाकात की। इस दौरान IP गुप्ता पप्पू यादव के गले लगकर रोने लगे। विधायक को रोता देख पप्पू यादव भी भावुक हो गए।

[caption id="attachment_134271" align="alignnone" width="1347"]IP गुप्ता पप्पू यादव के गले लगकर रोने लगे। IP गुप्ता पप्पू यादव के गले लगकर रोने लगे।[/caption]

पीड़ित परिवार से मुलाकात

Pappu Yadav Jail Release: पप्पू यादव 7 दिनों बाद बेऊर जेल से बाहर निकले। जेल से निकलते ही वे सीधे फुलवारीशरीफ पहुंचे, जहां कोचिंग की छत से गिरकर जान गंवाने वाली छात्रा के परिवार वालों से मुलाकात की और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि छात्रा को इंसाफ दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी। साथ ही अपने कार्यक्रमों के मद्देनजर सांसद ने प्रशासन और पुलिस से Y+ श्रेणी’ की सुरक्षा, पुलिस एस्कॉर्ट और रात्रि विश्राम स्थलों पर हाउस गार्ड की मांग की है।

संबंधित सामग्री

आज मंत्री बताएंगे ढाई साल के टारगेट और अचीवमेंट: CM डॉ मोहन और जामवाल करेंगे रिव्यू

राज्य

आज मंत्री बताएंगे ढाई साल के टारगेट और अचीवमेंट: CM डॉ मोहन और जामवाल करेंगे रिव्यू

मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में आज सीएम मोहन यादव और मंत्री अजय जामवाल मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे।

DC Vs RR IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा

खेल

DC Vs RR IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा

In the 19th season of IPL 2026, the Delhi Capitals and Rajasthan Royals will compete in the 62nd match at Arun Jaitley Stadium.

एक ओर सरपंच साहब की सेना तो एक ओर

खेल

एक ओर सरपंच साहब की सेना तो एक ओर 'RaPa' के रॉयल, आग होगा रोमांचक मुकाबला

In the 19th season of IPL 2026, RCB and PBKS will clash in the 61st match at Dharamshala's HPCA stadium.

KKR vs GT IPL 2026: फिन एलेन और अंगकृष की धुंआधार पारी, GT को 29 रन से हराया

खेल

KKR vs GT IPL 2026: फिन एलेन और अंगकृष की धुंआधार पारी, GT को 29 रन से हराया

In the 60th match of IPL 2026, KKR scored 247/2 and defeated GT, who managed 218/4. Finn Allen and Angkrish led with explosive innings.

देवास में दर्दनाक हादसा, प्याज से भरा मिनी ट्रक पलटा; 3 मजदूरों की मौत

राज्य

देवास में दर्दनाक हादसा, प्याज से भरा मिनी ट्रक पलटा; 3 मजदूरों की मौत

देवास के पीपलरावा क्षेत्र में प्याज से भरा मिनी ट्रक यू-टर्न पर पलट गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।