राजधानी एक्सप्रेस के 2 कोच में लगी भीषण आग, 15 मिनट में बचाए गए 68 यात्री; जानिए कैसे टला बड़ा हादसा

Rajdhani Express Fire Near Kota Updates

राजधानी एक्सप्रेस के 2 कोच में लगी भीषण आग, 15 मिनट में बचाए गए 68 यात्री; जानिए कैसे टला बड़ा हादसा

त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के दो कोच में आग लगने से हड़कंप मच गया। 68 यात्रियों को 15 मिनट में सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेलवे जांच में जुटा।

राजधानी एक्सप्रेस के 2 कोच में लगी भीषण आग 15 मिनट में बचाए गए 68 यात्री जानिए कैसे टला बड़ा हादसा

मध्य प्रदेश के रतलाम-कोटा रेलखंड पर रविवार सुबह बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में अचानक आग लग गई। घटना कोटा मंडल के लूणीरीछा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच सुबह करीब 5:15 बजे हुई।

 

 

आग एसी कोच B-1 और उसके पीछे लगे सेकेंड लगेज कम गार्ड वैन में लगी थी। ट्रेन स्टाफ की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते 68 यात्रियों को करीब 15 मिनट में सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।

गार्ड ने दी सूचना, तुरंत रोकी गई ट्रेन

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सबसे पहले ट्रेन के गार्ड ने धुआं और आग देखी। इसके बाद तुरंत लोको पायलट को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही ट्रेन को रोका गया और यात्रियों को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।कुछ ही मिनटों में आग तेजी से पूरे कोच में फैलने लगी थी। ऐसे में रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर राहत कार्य संभाला। यात्रियों को सुरक्षित दूसरे कोचों में शिफ्ट किया गया।

20 मिनट में कोच अलग कर बड़ा खतरा टाला

रेलवे की तकनीकी टीम ने आग को दूसरे डिब्बों तक फैलने से रोकने के लिए करीब 20 मिनट के भीतर प्रभावित कोच को ट्रेन से अलग कर दिया। इससे बड़ा हादसा टल गया।बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद ट्रेन की बिजली सप्लाई भी तत्काल काट दी गई थी। रेलवे ट्रैक पर ट्रैफिक अस्थायी रूप से रोक दिया गया ताकि राहत कार्य में किसी तरह की बाधा न आए।

दो घंटे बाद आग पर पाया गया काबू

दुर्घटना राहत ट्रेन और टॉवर वैगन को तुरंत घटनास्थल भेजा गया। कोटा मंडल के अलावा आसपास के स्टेशनों से भी रेलवे कर्मचारियों को बुलाया गया।करीब सुबह 7:30 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। हालांकि तब तक B-1 कोच का बड़ा हिस्सा जल चुका था। लगेज वैन में रखा यात्रियों का सामान भी आग की चपेट में आ गया।

रतलाम से रवाना होने के बाद हुआ हादसा

त्रिवेंद्रम राजधानी एक्सप्रेस रविवार सुबह करीब 3:45 बजे रतलाम जंक्शन से रवाना हुई थी। ट्रेन का अगला निर्धारित स्टॉप कोटा जंक्शन था।राजस्थान में प्रवेश करने से पहले विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के पास हादसा हुआ। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी या इलेक्ट्रिकल फॉल्ट की आशंका जताई जा रही है।

कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित

हादसे के बाद दिल्ली-मुंबई रेलवे रूट पर ट्रैफिक प्रभावित हुआ। मुंबई-जयपुर सुपरफास्ट (12955) को विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन पर रोकना पड़ा।करीब चार घंटे की देरी के बाद राजधानी एक्सप्रेस को सुबह 9 बजे कोटा के लिए रवाना किया गया। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक्स्ट्रा कोच लगाने का फैसला लिया है, ताकि प्रभावित यात्रियों को समायोजित किया जा सके।

संबंधित सामग्री

यूपी में आंधी-बारिश से अबतक 111 मौतें, देश के कई राज्यों में रेड अलर्ट!, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइडरी

देश-विदेश

यूपी में आंधी-बारिश से अबतक 111 मौतें, देश के कई राज्यों में रेड अलर्ट!, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइडरी

यूपी में आंधी-बारिश से 111 लोगों की मौत हो गई। वहीं देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। महाराष्ट्र, राजस्थान और यूपी में तापमान 45°C के पार पहुंचा।

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस; परिवार में शोक

राज्य

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस; परिवार में शोक

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन हो गया। जानिए क्या है पूरा मामला और परिवार की प्रतिक्रिया।

सोमनाथ में 75 साल का ऐतिहासिक जश्न: PM मोदी का रोड शो, शिखर अभिषेक और आसमान में एयर शो ने खींचा ध्यान

देश-विदेश

सोमनाथ में 75 साल का ऐतिहासिक जश्न: PM मोदी का रोड शो, शिखर अभिषेक और आसमान में एयर शो ने खींचा ध्यान

सोमनाथ मंदिर के 75 वर्ष पूरे होने पर भव्य अमृत महोत्सव मनाया गया। PM मोदी ने रोड शो, जलाभिषेक और शिखर पूजन किया। सूर्यकिरण टीम ने एयर शो से आसमान रंग दिया।

छत्तीसगढ़ की इस डॉक्यूमेंट्री ने विदेशों में बढ़ाया मान, यूक्रेन के 100 स्कूलों में दिखाई जाएगी फिल्म “भीम चिंताराम”

राज्य

छत्तीसगढ़ की इस डॉक्यूमेंट्री ने विदेशों में बढ़ाया मान, यूक्रेन के 100 स्कूलों में दिखाई जाएगी फिल्म “भीम चिंताराम”

छत्तीसगढ़ की डॉक्यूमेंट्री फिल्म “भीम चिंताराम” को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। यह फिल्म यूक्रेन के 100 स्कूलों में दिखाई जाएगी और फिल्म फेयर में भी चयनित हुई है।

तमिलनाडु में ‘विजय युग’ शुरू, सुपरस्टार ने संभाली सत्ता की कमान 

देश-विदेश

तमिलनाडु में ‘विजय युग’ शुरू, सुपरस्टार ने संभाली सत्ता की कमान 

सुपरस्टार थलपति विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए। राहुल गांधी की मौजूदगी में शपथ ली। समारोह के दौरान राज्यपाल ने उन्हें मंच पर टोका।