राजस्थान में खड़े ट्रेलर में घुसा टेंपो ट्रेवलर: 18 की मौत, चीखों से गूंज उठा हाईवे

phalodi-tempo-traveller-accident-2025

राजस्थान में खड़े ट्रेलर में घुसा टेंपो ट्रेवलर: 18 की मौत, चीखों से गूंज उठा हाईवे

राजस्थान में खड़े ट्रेलर में घुसा टेंपो ट्रेवलर 18 की मौत चीखों से गूंज उठा हाईवे

फलोदी का दर्दनाक हादसा: सड़क पर मौत का मंजर phalodi-tempo-traveller-accident-2025

phalodi tempo accident 2025: राजस्थान के फलोदी जिले के मतोड़ा क्षेत्र में शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। भारत माला हाईवे पर खड़े ट्रेलर में पीछे से जा रहा टेंपो ट्रेवलर तेज रफ्तार में जा टकराया। टक्कर इतनी भयानक थी कि पलभर में 18 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर चारों ओर चीख-पुकार मच गई, वाहन के परखच्चे उड़ गए और देखने वालों की रूह कांप उठी।

कोलायत दर्शन से लौट रहे थे सभी यात्री

जानकारी के मुताबिक, टेंपो ट्रेवलर में सवार सभी यात्री जोधपुर के सूरसागर इलाके के रहने वाले थे। वे बीकानेर जिले के कोलायत में कपिल मुनि आश्रम में दर्शन के बाद लौट रहे थे। रास्ते में मतोड़़ा थाना क्षेत्र में हादसा हुआ, जब ट्रेवलर ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की और साइड में खड़े ट्रेलर से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैवलर का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। गाड़ी में सवार महिलाएं और बच्चे भीतर ही फंस गए। ग्रामीणों ने खिड़कियां तोड़कर शवों और घायलों को बाहर निकाला।

थाना अधिकारी अमानाराम ने बताया कि

 शाम करीब साढ़े छह बजे हादसा हुआ। ट्रेवलर में सवार 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायलों को तुरंत जोधपुर रेफर किया गया है।

4 बच्चे और 10 महिलाएं भी शामिल

मरने वालों में चार बच्चे, 10 महिलाएं और ड्राइवर शामिल हैं। कई शवों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। फलोदी से छह एम्बुलेंस घटनास्थल पर भेजी गईं। सभी शवों को ओसियां के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। राहगीरों के अनुसार, “मौके पर कोई भी ऐसा नहीं बचा था जो नाम-पता बता सके।” कई परिवारों को हादसे की सूचना मिलते ही जोधपुर से रवाना किया गया।

ओवरटेक में पलभर की चूक बनी मौत का कारण

प्रत्यक्षदर्शी महिपाल सारण ने बताया,

 सड़क के किनारे कुछ छोटे ढाबे बने हैं। एक ट्रेलर ढाबे के आगे खड़ा था। ट्रेवलर तीसरी लेन से ट्रक को ओवरटेक कर रहा था कि अचानक ट्रेलर से जा भिड़ा।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। कई राहगीर मदद के लिए दौड़े, जबकि कुछ लोग घायलों को कारों से अस्पताल तक ले गए। हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे बाद में पुलिस ने खुलवाया।

phalodi-tempo-traveller-accident-2025

प्रशासन ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर

जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश पासवान ने कहा कि

“हमने घायलों को जल्दी अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया है। फिलहाल प्राथमिकता घायलों की जान बचाने की है।”

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी हादसे पर दुख जताते हुए विधायक देवेंद्र जोशी को मौके पर भेजा। उन्होंने जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल के अधीक्षक से बात कर घायलों को उच्च स्तरीय उपचार देने के निर्देश दिए। वहीं चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि

यह खबर अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। हमने राहत और बचाव कार्यों के लिए सभी प्रशासनिक अधिकारियों को अलर्ट पर रखा है।

एक हादसा, कई परिवारों का अंधकार

यह हादसा सिर्फ एक सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि कई परिवारों के सपनों के उजड़ने की कहानी है। जोधपुर के सूरसागर इलाके में मातम पसरा है। कई घरों के चिराग बुझ गए, कई मांओं की गोद सूनी हो गई। राजस्थान में सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि ओवरटेकिंग, हाई स्पीड और सड़क किनारे खड़े वाहनों की वजह से ऐसे हादसे बढ़ रहे हैं।

Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।