पुणे में 4 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या, CM बोले - सरकार फांसी की मांग करेगी

बच्ची के साथ दरिंदगी

पुणे में 4 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या, CM बोले - सरकार फांसी की मांग करेगी

पुणे के नसरापुर में 4 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या की घटना ने आक्रोश फैला दिया है। आरोपी भीमराव कांबले को पकड़ा गया है।

पुणे में 4 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या cm बोले - सरकार फांसी की मांग करेगी

पुणे में 4 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या |

महाराष्ट्र के पुणे के नसरापुर इलाके में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और हत्या की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। बच्ची के साथ हुई इस वारदात के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग की। आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया और उसे आज दोपहर 3 बजे अदालत में पेश किया गया। सरकार और प्रशासन पर दबाव बढ़ता देख मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

बच्ची के साथ रेप

बता दे 65 साल व्यक्ति ने 4 साल की बच्ची से रेप के बाद पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी।  पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची पुणे के भोर तहसील में रहने वाली अपनी नानी के यहां गर्मी की छुट्टियां बिताने आई थी। आरोपी भीमराव कांबले शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर के पास बने तबेले में ले गया। वहां बच्ची से रेप करने के बाद पत्थर के कुचलकर उसकी हत्या कर दी।

तबेले में मिला शव

काफी देर तक बच्ची घर नहीं लौटी, तो उसकी तलाश शुरू की। कुछ लोगों ने तबेले में बच्ची को तलाशा तो उसका शव मिला। पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरों की तलाश की तो एक फुटेज में आरोपी बच्ची को तबेले की ओर ले जाता हुआ नजर आया। पुलिस ने तुरंत भीमराव कांबले को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद गांव के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। 

फांसी की मांग

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और MCP (SP) नेता अनिल देशमुख ने मामले में आरोपी के लिए फांसी और मामला की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग की थी। इसके बाद महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सरकार इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराएगी और अपराधी के लिए फांसी की मांग करेगी।

संबंधित सामग्री

सोते समय पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, फिर गया खाटूश्याम!

जुर्म गाथा

सोते समय पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, फिर गया खाटूश्याम!

In Rajasthan's Kotputli-Behror, a man killed his wife with an axe while she was sleeping. The murder came to light when neighbors alerted the police due to a foul smell.

पत्नी से मिलने आया बॉयफ्रेंड, पति ने जला दिया प्राइवेट पार्ट!

राज्य

पत्नी से मिलने आया बॉयफ्रेंड, पति ने जला दिया प्राइवेट पार्ट!

In Bihar's Motihari, a man unexpectedly returned home to find his wife with her lover, leading to a violent confrontation and the lover's murder.

5 निकाह, 2 हलाला और जबरन धर्म परिवर्तन, 13 साल तक फंसी रही महिला

राज्य

5 निकाह, 2 हलाला और जबरन धर्म परिवर्तन, 13 साल तक फंसी रही महिला

इंदौर की महिला ने अपने साथ हुए 5 निकाह, 2 हलाला, जबरन धर्म परिवर्तन, और गैंगरेप की दर्दनाक कहानी साझा की। आरोपी ने फेसबुक पर हिंदू बनकर दोस्ती की थी।

हरिद्वार में नाबालिग से गैंगरेप, अस्पताल के बाहर हंगामा, आरोप, पुलिस ने की मारपीट

राज्य

हरिद्वार में नाबालिग से गैंगरेप, अस्पताल के बाहर हंगामा, आरोप, पुलिस ने की मारपीट

हरिद्वार में एक नाबालिग लड़की के लापता होने के बाद उसकी मौत हो गई। परिवार ने गैंगरेप और मारपीट का आरोप लगाया।

जम्मू-तवी एक्सप्रेस में यात्री की गोली मारकर हत्या, ट्रेन से कूदकर आरोपी फरार

राज्य

जम्मू-तवी एक्सप्रेस में यात्री की गोली मारकर हत्या, ट्रेन से कूदकर आरोपी फरार

वाराणसी के पास जम्मू-तवी एक्सप्रेस में एक यात्री की हत्या कर दी गई। दिनेश शाह नाम के यात्री को बाथरूम से निकलते ही गोली मारी गई।