पंजाब BJP ऑफिस धमाके के बाद हाईकोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी

punjab-high-court-bomb-threat-bjp-office-blast

पंजाब BJP ऑफिस धमाके के बाद हाईकोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पंजाब bjp ऑफिस धमाके के बाद हाईकोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Chandigarh High Court bomb: BJP पंजाब दफ्तर के पास हुए धमाके के बाद आज पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी की खबर सामने आई है। EMail के जरिए हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस मेल के सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। पहले से ही धमाके की घटना से शहर में तनाव फैला हुआ था, ऐसे में इस नई धमकी ने हालात को और गंभीर बना दिया है।

हाईकोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी

हाईकोर्ट को धमकी

धमकी मिलने के बाद पुलिस, खुफिया एजेंसियां और बम निरोधक दस्ते सक्रिय हो गए। हाई कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई। आने-जाने वाले व्यक्ति की सख्ती से जांच की जा रही है। साथ ही CCTV फुटेज की निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

Chandigarh High Court bomb:धमकी भरा मेल

धमकी भरा मेल किसने भेजा, इसकी जांच शुरू कर दी गई। साइबर सेल और अन्य एजेंसियां ईमेल की ट्रेसिंग में लगी हुई हैं। शुरुआती जांच में पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये किसी शरारती तत्व की हरकत है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। 

[caption id="attachment_144702" align="alignnone" width="1319"]जांच में जुटी टीम जांच में जुटी टीम[/caption]

पुलिस हैडक्वार्टर में आई धमकी

धमकी आज दिन में 12.30 बजे के करीब आई थी। उस समय लंच ब्रेक होने वाला था, इसलिए अदालत में ज्यादा काम नहीं चल रहा था। धमकी मिलते ही पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची। बम से उड़ाने की धमकी EMail के जरिए मिली है। इससे पहले की 3 बार धमकियां हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार की सरकारी मेल पर आई थीं। इस बार धमकी पुलिस हैडक्वार्टर में आई।

पिछली बार की तरह सुरक्षा एजेंसियों ने जांच की, लेकिन हाईकोर्ट से कुछ नहीं मिला था। बम की धमकी मिलने के बाद हाईकोर्ट में सुरक्षा बढ़ा दी गई। रूटीन में भी कोर्ट के अंदर बिना चेकिंग के किसी को अंदर जाने नहीं दिया जाता है।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।