राघव चड्ढा को झटका, AAP ने राज्यसभा के उपनेता पद से हटाया

raghav-chadha-removed-aap-rajya-sabha-deputy-leader

राघव चड्ढा को झटका, AAP ने राज्यसभा के उपनेता पद से हटाया

राघव चड्ढा को झटका aap ने राज्यसभा के उपनेता पद से हटाया

Raghav Chadha News: AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी ने चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया। उनकी जगह सांसद अशोक मित्तल को AAP ने उपनेता बनाया। आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय से कहा कि राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के नेता के तौर पर बोलने का मौका ना दिया जाए। यानी कि अब राज्यसभा में बोलने की टाइमिंग पर कैंची चलेगी। 

राघव चड्ढा

पार्टी से दूरी

राघव चड्ढा 2022 से पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं। उनका कार्यकाल 2028 तक है। AAP ने इस फैसले की वजह नहीं बताई। हालांकि, उन्होंने लंबे वक्त से पार्टी से दूरी बना ली थी और वे पार्टी को लेकर कोई बयान नहीं दे रहे हैं। 27 फरवरी को जब एक निचली अदालत से अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति मामले में राहत मिली, तब भी उन्होंने इसको लेकर कोई बयान नहीं दिया था। राज्यसभा में भी वे गिग वर्कर्स और स्कूल फीस जैसे ही मुद्दे उठा रहे थे।

[caption id="attachment_144677" align="alignnone" width="1356"]सांसद अशोक मित्तल को AAP ने उपनेता बनाया। सांसद अशोक मित्तल को AAP ने उपनेता बनाया।[/caption]

Raghav Chadha News: कौन है अशोक मित्तल? 

आप के नए उपनेता अशोक मित्तल भी पंजाब से AAP के राज्यसभा सांसद हैं। वे जालंधर के रहने वाले हैं, और पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फाउंडर और चांसलर हैं। 2022 में मित्तल राज्यसभा सांसद बने थे।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।