राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा मौसम के कारण रद्द, फोन पर दिया संबोधन

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा रद्द

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा मौसम के कारण रद्द, फोन पर दिया संबोधन

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा खराब मौसम के कारण रद्द हो गया। उन्होंने फोन पर अल्मोड़ा की जनसभा को संबोधित किया और बाद में दिल्ली लौट गए।

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा मौसम के कारण रद्द फोन पर दिया संबोधन

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा रद्द |

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का करीब ढाई साल बाद होने वाला उत्तराखंड दौरा खराब मौसम की भेंट चढ़ गया। राहुल गांधी हेलिकॉप्टर से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंच गए थे, लेकिन मौसम खराब होने के कारण न तो वह अल्मोड़ा पहुंच सके और न ही पौड़ी जा सके। इसके बाद उन्होंने पंतनगर से ही अल्मोड़ा की जनसभा को फोन पर संबोधित किया और बाद में वापस दिल्ली लौट गए।

फोन पर दिया संबोधन

अल्मोड़ा के सिमकनी मैदान में राहुल की जनसभा के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक जुटे थे। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक रैली में करीब 30 हजार लोगों के पहुंचने की तैयारी थी, लेकिन राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच पाने के कारण कई लोग उनके फोन पर दिए जा रहे संबोधन के दौरान ही वापस लौटने लगे। इस दौरान मंच पर प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य मौजूद रहे।

सैलजा के फोन से जनता को संबोधित करते राहुल गांधी।

सभी कार्यक्रम रद्द

दौरा रद्द होने के बाद राहुल ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि उन्हें उत्तराखंड की वर्तमान स्थिति, प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक मुद्दों, प्रदेश के भविष्य और लोगों के सामने मौजूद चुनौतियों पर बात करनी थी। उन्होंने कहा कि पौड़ी में पूर्व सैनिकों के साथ बैठक और कोटद्वार में दीपक के जिम जाने का कार्यक्रम तय था, लेकिन खराब मौसम के कारण यह नहीं हो पाया। राहुल गांधी ने कहा कि प्रकृति के आगे सभी विनम्र हैं और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

संबंधित सामग्री

छत्तीसगढ़ में आसमानी आफत: बिजली गिरने से 3 महिलाओं की मौत, 5 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट

राज्य

छत्तीसगढ़ में आसमानी आफत: बिजली गिरने से 3 महिलाओं की मौत, 5 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई है और मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

केरलम में मानसून की धमाकेदार दस्तक आज! 24 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

देश-विदेश

केरलम में मानसून की धमाकेदार दस्तक आज! 24 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, केरलम में मानसून ने दस्तक दी है, जिससे दक्षिण भारत में भारी बारिश की संभावना बढ़ गई है। कई राज्यों में अलर्ट जारी।

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, मंत्री गणेश जोशी ने कसा तंज

राज्य

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, मंत्री गणेश जोशी ने कसा तंज

उत्तराखंड में गणेश जोशी ने राहुल गांधी के दौरे पर तीखी टिप्पणी की, जिससे प्रदेश की राजनीति में तनाव बढ़ गया है।

नौतपा के दौरान मध्यप्रदेश में भारी बारिश और आंधी, गर्मी से राहत

राज्य

नौतपा के दौरान मध्यप्रदेश में भारी बारिश और आंधी, गर्मी से राहत

मध्यप्रदेश में नौतपा के दौरान असामान्य मौसम का अनुभव हुआ, जिसमें भारी बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि ने गर्मी से राहत प्रदान की।

23 राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश से गर्मी बेअसर; 2-3 दिन में केरलम पहुंचेगा मानसून

देश-विदेश

23 राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश से गर्मी बेअसर; 2-3 दिन में केरलम पहुंचेगा मानसून

23 राज्यों में मौसम में बदलाव के चलते गर्मी से राहत मिली। दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले 2-3 दिनों में केरलम पहुंचने की संभावना।