राहुल गांधी का आरोप: हरियाणा में 3.5 लाख वोटरों के नाम काटे गए, अब बिहार में भी ...

rahul-gandhi-voter-list-haryana-bihar-operation-sarkar-chori

राहुल गांधी का आरोप: हरियाणा में 3.5 लाख वोटरों के नाम काटे गए, अब बिहार में भी दोहराया जा रहा ‘ऑपरेशन सरकार चोरी’..BJP ने किया पलटवार

राहुल गांधी का आरोप हरियाणा में 35 लाख वोटरों के नाम काटे गए अब बिहार में भी दोहराया जा रहा ‘ऑपरेशन सरकार चोरी’bjp ने किया पलटवार

Rahul Gandhi voter list: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को वोटर वैरिफिकेशन के मुद्दे पर 1 घंटा 20 मिनट लंबी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ियों के कई गंभीर आरोप लगाए। राहुल ने दावा किया कि हरियाणा में 3.5 लाख वोटरों के नाम लिस्ट से हटाए गए थे, और अब बिहार में भी वही पैटर्न दोहराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव से ठीक पहले वोटर लिस्ट जारी की जाती है, ताकि लोगों को अपने नाम की जानकारी लेने का पर्याप्त समय न मिले। राहुल के मुताबिक, “यह लोकतंत्र को मारने की साजिश है। चुनाव आयोग की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।”

‘चल रहा है ऑपरेशन सरकार चोरी’

बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 121 सीटों पर कल वोटिंग होनी है। इससे एक दिन पहले राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राज्य में ऑपरेशन सरकार चोरी चलाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि यह कोई तकनीकी गलती नहीं बल्कि एक “सोची-समझी रणनीति” है। राहुल ने मंच पर बिहार के 5 वोटरों को बुलाया, जिन्होंने बताया कि उनके नाम अचानक वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। राहुल ने कहा,
यह सिर्फ बिहार की बात नहीं है। हरियाणा में भी यही हुआ और अब बिहार में भी दोहराया जा रहा है। आम जनता को उनके वोटिंग अधिकार से वंचित किया जा रहा है।
[caption id="attachment_114775" align="alignnone" width="700"] हरियाणा में 3.5 लाख वोटरों के नाम काटे गए, हरियाणा में 3.5 लाख वोटरों के नाम काटे गए,[/caption]

हरियाणा का वीडियो दिखाया

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का एक वीडियो दिखाया। उन्होंने कहा कि यह वीडियो हरियाणा चुनाव के दो दिन बाद का है, जिसमें सीएम सैनी ने “व्यवस्था” का जिक्र किया है। राहुल ने इस वीडियो के जरिये यह संकेत दिया कि राज्य सरकारों की जानकारी में यह पूरा तंत्र काम कर रहा है। उन्होंने कहा, “यह कोई गलती नहीं, बल्कि संगठित ढंग से लोकतंत्र पर हमला है।”

Rahul Gandhi voter list: एक महिला की फोटो 223

राहुल गांधी ने अपने प्रेजेंटेशन में हरियाणा की वोटर लिस्ट दिखाते हुए कई उदाहरण पेश किए। उन्होंने कहा कि “ब्राजील की एक मॉडल ने हरियाणा चुनाव के दौरान 10 बूथों पर 22 बार वोट डाला।” उन्होंने आगे बताया कि वोटर लिस्ट में एक ही महिला की फोटो 223 बार नजर आई, जो साफ दिखाता है कि डेटा में हेरफेर हुआ है। राहुल ने कहा कि इस तरह की गड़बड़ियों से हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में करीब 25 लाख वोटों की चोरी हुई।

“मुख्य चुनाव आयुक्त ने जनता से झूठ बोला”

राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर छह सवालों के जवाब दिए, और सभी सबूतों के साथ अपनी बात रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने देश की जनता से झूठ बोला है। उनके मुताबिक, यह केवल एक तकनीकी त्रुटि नहीं बल्कि जानबूझकर किया गया काम है। लाखों वोटरों को लिस्ट से हटाया गया ताकि एक निश्चित राजनीतिक लाभ दिया जा सके। राहुल ने कहा कि यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में है, और “न्यायपालिका सब कुछ देख रही है।” Read More: नीतीश कुमार बोले-लालू-राबड़ी के शासन में काम नहीं हुआ

राहुल बोले – यह कोई गलती नहीं

Rahul Gandhi voter list: प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में राहुल गांधी ने दोहराया कि यह मामला केवल चुनावी गड़बड़ी का नहीं, बल्कि लोकतंत्र पर सुनियोजित हमला है। उन्होंने कहा, “यह कोई गलती नहीं है, यह जानबूझकर किया गया काम है। देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है और यह जनता को जागरूक करने का वक्त है।” https://youtube.com/shorts/n_Rt8g-SMVc?si=lQaXEUJerATY0lU6

BJP ने किया पलटवार

 कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाजपा और चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों के बाद अब केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने तीखा पलटवार किया है। रिजिजू ने राहुल के आरोपों को “फर्जी और भ्रामक” बताया और कहा कि कांग्रेस जनता को गुमराह करने में लगी है। रिजिजू ने मीडिया से बात करते हुए कहा,
राहुल गांधी ने जो प्रजेंटेशन दिया, वह पूरी तरह फर्जी था। उन्होंने कुछ विदेशी महिलाओं के नामों का जिक्र किया, जिससे स्पष्ट है कि वे जनता को भ्रमित करना चाहते हैं। वे संसद सत्र के दौरान विदेश चले जाते हैं, थाईलैंड और कंबोडिया में छिपकर जाते हैं और फिर वहीं से प्रेरणा लेकर लौटते हैं।
केंद्रीय मंत्री ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बार-बार ‘एटम बम फटने वाला है’ जैसी बातें करते हैं, लेकिन ऐसा कुछ होता नहीं। रिजिजू बोले, “हमने भी कई चुनाव हारे हैं, लेकिन कभी रोना-धोना नहीं किया। हमने चुनाव आयोग को गाली नहीं दी, बल्कि लोकतंत्र का सम्मान किया। राहुल सिर्फ ध्यान भटकाने का काम कर रहे हैं।”

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।