Sonam Raghuwanshi murder case:  राजा की जगह अब मैं हूं इस परिवार का बेटा – सोनम ...

sonam-raghuwanshi-murder-case-brother-govind-statement

Sonam Raghuwanshi murder case:  राजा की जगह अब मैं हूं इस परिवार का बेटा – सोनम के भाई गोविंद ने बहन को बताया गुनहगार

sonam raghuwanshi murder case  राजा की जगह अब मैं हूं इस परिवार का बेटा – सोनम के भाई गोविंद ने बहन को बताया गुनहगार

भाई गोविंद ने सोनम को बताया गुनहगार, मांगी फांसी की सजा

Sonam Raghuwanshi murder case: इंदौर के चर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या में नया मोड़ आया है। हत्याकांड में आरोपी सोनम रघुवंशी ने जुर्म कबूल लिया है। वहीं, उसकी खुद की फैमिली अब उसके खिलाफ खड़ी हो गई है। सोनम के भाई गोविंद ने साफ शब्दों में कहा, अगर मेरी बहन ने यह अपराध किया है तो उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

राजा रघुवंशी के घर पहुंचा गोविंद, जताया दुख और समर्थन

बुधवार को गोविंद राजा रघुवंशी के घर पहुंचा और उनके परिवार से मुलाकात की। मीडिया से बातचीत में गोविंद ने कहा कि उन्होंने इस घर को अपनी बहन की विदाई के दिन ही अपना लिया था। "अब राजा की जगह मैं इस घर का बेटा हूं," गोविंद ने भावुक होकर कहा।

सोनम से तोड़े सारे रिश्ते, अब परिवार के साथ खड़ा हूं – गोविंद

watch now: राजा की मां से गले लगकर रोया साेनम का भाई।बोला-फांसी दो!

गोविंद ने मीडिया को बताया कि उसने सोनम से हर रिश्ता खत्म कर लिया है। "राजा मेरा करीबी था। उसकी मौत का हमें गहरा दुख है। अब मेरा पूरा साथ राजा के परिवार के साथ है।" गोविंद ने यह भी बताया कि सोनम ने गिरफ्तारी के वक्त उसे फोन किया था और रोती रही थी, लेकिन उसने उसकी कोई मदद नहीं की।

जितेंद्र पर लगे हवाला के आरोपों का किया खंडन

जितेंद्र रघुवंशी का नाम हवाला कारोबार में सामने आने पर गोविंद ने सफाई दी। उन्होंने कहा, "जितेंद्र मेरे मौसी का बेटा है और हमारे गोदाम में हम्माल का काम करता था। हम उसके अकाउंट का इस्तेमाल सिर्फ छोटे-मोटे लेन-देन के लिए करते थे। उसका किसी भी अवैध कारोबार से कोई संबंध नहीं है।"

मेघालय सरकार से मांगी माफी, राज से राखी बंधवाने की भी बात आई सामने

Sonam Raghuwanshi murder case: गोविंद ने यह भी बताया कि सोनम और राजा के रिश्ते पारिवारिक थे। "राज मेरे पास आता था और सोनम से राखी बंधवाता था।" गोविंद ने यह भी स्वीकारा कि पहले मेघालय सरकार पर आरोप लगाए थे, लेकिन अब उन्होंने हाथ जोड़कर सरकार से माफी भी मांगी है। उन्होंने आशा जताई कि न्याय की प्रक्रिया में सरकार सहयोग करेगी।

read more: मथुरा से मिला खाटू श्याम मंदिर से अगवा किया गया भोपाल का मासूम, परिजनों की आंखें हुईं नम

 

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।