न्यू ईयर जश्न: स्विट्जरलैंड के स्की रिसॉर्ट में भीषण धमाका, 40 की मौत की आशंका, 100 से ज्यादा घायल

switzerland-new-year-blast-crans-montana-ski-resort

न्यू ईयर जश्न: स्विट्जरलैंड के स्की रिसॉर्ट में भीषण धमाका, 40 की मौत की आशंका, 100 से ज्यादा घायल

न्यू ईयर जश्न स्विट्जरलैंड के स्की रिसॉर्ट में भीषण धमाका 40 की मौत की आशंका 100 से ज्यादा घायल

Switzerland New Year Blast at Ski Resort: नए साल का जश्न स्विट्जरलैंड में एक भयावह हादसे में बदल गया.  गुरुवार तड़के क्रांस-मोंटाना के मशहूर अल्पाइन स्की रिसॉर्ट में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान जोरदार विस्फोट हुआ शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे में करीब 40 लोगों के मारे जाने और 100 से ज्यादा के घायल होने की खबर है। घायलों में कई विदेशी नागरिक भी बताए जा रहे हैं । Read More:- नया साल: अयोध्या में 2 लाख श्रद्धालु, वैष्णो देवी में रजिस्ट्रेशन बंद, महाकाल में भक्तों की लंबी कतारें Switzerland blast news, New Year celebration blast, Crans Montana explosion, Ski resort blast, International breaking news, Switzerland accident, New Year tragedy

Switzerland New Year Blast at Ski Resort: कहां और कैसे हुआ हादसा?

स्थानीय मीडिया के हवाले से अंतरराष्ट्रीय अखबार द मिरर ने बताया कि विस्फोट रात करीब 1:30 बजे रिसॉर्ट के कॉन्स्टेलेशन बार में हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोग नए साल का स्वागत कर रहे थे.स्विस पुलिस ने स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना की पुष्टि की  हालांकि  पुलिस ने मृतकों की आधिकारिक संख्या साझा नहीं की  लेकिन यह जरूर कहा कि कई दर्जन लोगों के मारे जाने की आशंका है ।

नो-फ्लाई ज़ोन, बड़े पैमाने पर रेस्क्यू

हादसे के तुरंत बाद क्रांस-मोंटाना शहर को नो-फ्लाई ज़ोन घोषित कर दिया गया.पुलिस, फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंचीं और देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया डॉक्टरों के मुताबिक अस्पतालों में झुलसे और गंभीर रूप से घायल मरीजों की संख्या बहुत अधिक है कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है

वीडियो में आग और भगदड़

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में रिसॉर्ट के भीतर आग फैलती और लोगों में भगदड़ मचती दिखाई दे रही है प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और आधिकारिक अपडेट का इंतजार करने की अपील की है फिलहाल विस्फोट के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस और जांच एजेंसियां हर एंगल से जांच कर रही हैं और जल्द ही विस्तृत जानकारी साझा किए जाने की उम्मीद है । Switzerland blast news, New Year celebration blast, Crans Montana explosion, Ski resort blast, International breaking news, Switzerland accident, New Year tragedy

पर्यटकों का हॉटस्पॉट है क्रांस-मोंटाना

क्रांस-मोंटाना, दुनिया के मशहूर टूरिस्ट प्लेस इंटरलाकेन से करीब 100 किलोमीटर दूर स्थित है। यह इलाका स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग और ट्रेकिंग के लिए जाना जाता है. हर साल बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय पर्यटक यहां पहुंचते हैं आल्प्स की पहाड़ियों के बीच बसा यह रिसॉर्ट न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए भी खासा लोकप्रिय है .

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।