तेजप्रताप का तेजस्वी पर हमला, बोले - तेजस्वी जननायक नहीं..प्रशांत किशोर ने PM पर...

tej-pratap-attack-tejashwi-prashant-kishor-pm-bihar-development

तेजप्रताप का तेजस्वी पर हमला, बोले - तेजस्वी जननायक नहीं..प्रशांत किशोर ने PM पर साधा निशाना - बिहार को सस्ता डाटा नहीं फैक्ट्रियां चाहिए

तेजप्रताप का तेजस्वी पर हमला बोले - तेजस्वी जननायक नहींप्रशांत किशोर ने pm पर साधा निशाना - बिहार को सस्ता डाटा नहीं फैक्ट्रियां चाहिए

Tejaswi vs Tejpratap: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार जोर पकड़ चुका है। इस बीच राजद के तेजप्रताप यादव ने भाई और नेता तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है और अपने चुनावी रणनीति और जनसंपर्क कार्यक्रमों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी चुनाव प्रचार में सक्रिय हैं।

तेजप्रताप ने तेजस्वी पर साधा निशाना

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान तेजप्रताप यादव ने कहा:
जननायक कर्पूरी जी हैं। लोहिया जी हैं। तेजस्वी जी जननायक नहीं हैं। वो हमारे पिता के बूते हैं। तब वो अपने बूते आएंगे तब हम उन्हें जननायक कहेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि उनका फोकस जनता और अपने सिद्धांत पर है। तेजप्रताप ने जोर देकर कहा:
मेरे लिए सिद्धांत और आत्मसम्मान सबसे महत्वपूर्ण हैं। मैं लोगों के लिए काम करता हूं और लोग मुझसे प्यार करते हैं, मुझ पर भरोसा करते हैं। मैं विधायक का चुनाव लड़ रहा हूं। मेरी अपनी पार्टी है। मेरा पूरा फोकस जनता पर है। अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने पर है।
[caption id="attachment_112703" align="alignnone" width="661"]तेजप्तेरताप बोले - जस्वी जी जननायक नहीं हैं तेजप्तेरताप बोले - जस्वी जी जननायक नहीं हैं[/caption]

महुआ में विकास की योजनाएं

तेजप्रताप ने महुआ क्षेत्र के दौरे के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वहां लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। उन्होंने चुनावी वादों में कई बड़े प्रोजेक्ट्स का ऐलान किया:
  • महुआ में इंजीनियरिंग कॉलेज बनाएंगे।
  • महुआ में क्रिकेट स्टेडियम बनाएंगे और इंडिया-पाकिस्तान का मैच करवाएंगे।
उनका कहना है कि ये योजनाएं जनता के लिए रोजगार और शिक्षा के नए अवसर लाएंगी और क्षेत्र के विकास को गति देंगी।

‘मरना पसंद करूंगा पर RJD में नहीं जाउंगा’

इससे पहले तेजप्रताप ने तेजस्वी यादव के लिए कहा था कि वह मरना पसंद करेंगे पर राजद में नहीं जाएंगे। तेजप्रताप ने स्पष्ट किया कि वे अपने सिद्धांतों और जनता के भरोसे पर भरोसा करते हैं और यही उनकी राजनीति का केंद्र है। [caption id="attachment_112704" align="alignnone" width="695"]मरना पसंद करेंगे पर राजद में नहीं जाएंगे - तेजप्रतप मरना पसंद करेंगे पर राजद में नहीं जाएंगे - तेजप्रतप[/caption]

Tejaswi vs Tejpratap: अमित शाह की नालंदा रैली 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नालंदा में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा:
100 खिलजी भी आ जाएं तो नालंदा विश्वविद्यालय को हाथ नहीं लगा पाएंगे। बिहार में एआई और डेटा का नया युग हम शुरू करने जा रहे हैं। बिहार में कई कल कारखाने, एग्रो प्रोसेस इंडस्ट्री की शुरुआत होने वाली है। राज्य में कई तरह के उद्योग लगेंगे।

शाह का माइक हुआ बंद

सभा के दौरान माइक खराब होने की स्थिति में भी अमित शाह ने कहा कि:
नालंदा के लोगों और हमारे बीच में माइक बाधा नहीं बन सकता। हमारे संदेश और योजनाओं को जनता तक पहुंचाना प्राथमिकता है।
Read More: खगड़िया में तेजस्वी यादव की सभा रद्द, हेलिकॉप्टर लैंडिंग पर रोक, शाह बोले – लालू-राबड़ी की सरकार आई तो जंगलराज आएगा

प्रशांत किशोर ने मोदी पर साधा निशाना

Tejaswi vs Tejpratap: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी बिहार चुनाव प्रचार में सक्रिय हैं। उन्होंने मोतिहारी के चिरैया और ढाका विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। किशोर ने कहा कि सरकार सस्ता डेटा देने की बात करती है, लेकिन बिहार को सस्ता डेटा नहीं, बल्कि फैक्ट्रियां चाहिए। उनका मानना है कि फैक्ट्रियों से बिहार के युवा बाहर नहीं जाएंगे और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। [caption id="attachment_112706" align="alignnone" width="615"]प्रशांत किशोर ने किया जनसंवाद प्रशांत किशोर ने किया जनसंवाद[/caption] उन्होंने बताया कि ढाका से लगभग एक लाख युवा पढ़ाई और कमाई के लिए बिहार से बाहर गए हैं। किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा और कहा कि बिहार के युवाओं को वापस लाने के लिए राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास जरूरी है।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।