केरल हाईकोर्ट ने 'द केरला स्टोरी 2' की रिलीज़ पर लगायी रोक, जज बोले- "सर्टिफिकेशन...

the-kerala-story-2-news-kerala-high-court-stays-release-of-film

केरल हाईकोर्ट ने 'द केरला स्टोरी 2' की रिलीज़ पर लगायी रोक, जज बोले- "सर्टिफिकेशन के पहले विचार का समुचित प्रयोग नहीं किया गया"

केरल हाईकोर्ट ने द केरला स्टोरी 2 की रिलीज़ पर लगायी रोक जज बोले- "सर्टिफिकेशन के पहले विचार का समुचित प्रयोग नहीं किया गया"

The Kerala Story 2 news: विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित फ़िल्म, 'द केरला स्टोरी 2' को रिलीज़ होने के एक दिन पहले ही बड़ा झटका लगा है. केरल हाईकोर्ट ने गुरुवार को फ़िल्म की रिलीज़ पर अंतरिम रोक लगते हुए कहा की फिल्म को प्रमाण-पत्र (सर्टिफिकेशन) देने के पहले सेंसर बोर्ड द्वारा 'विचार का उचित प्रयोग' नहीं किया गया.

[caption id="attachment_137352" align="alignnone" width="300"]The Kerala Story 2 news The Kerala Story 2 news[/caption]

The Kerala Story 2 news: जज बेचू कुरियन थॉमस ने दिए निर्देश

सुनवाई के दौरान केरल हाईकोर्ट के जज बेचू कुरियन थॉमस ने यह निर्देश जारी किये. हाईकोर्ट Central Board of Film Certification (CBFC) द्वारा फिल्म को दिए गए प्रमाणपत्र को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा था.

थॉमस ने कहा, "प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि CBFC ने फिल्म को प्रमाणित करते समय पर्याप्त विचार नहीं किया. दरअसल, याचिकाकर्ताओं ने यह तर्क दिया है कि फिल्म में दिखाए गए दृश्य केरल से जुड़े तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत कर रहे हैं, जिससे अगर फ़िल्म रिलीज़ हुई, तो साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की संभावना है, और सामाजिक अशांति की स्थिति भी निर्मित हो सकती है.

तर्क सुनकर जज थॉमस ने कहा कि याचिकाकर्ताओं द्वारा उठाई गई चिंताएं इस समय वास्तविक और विचारणीय लगती हैं. इन दलीलों का संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने निर्देश दिए कि पूरे मामले की सुनवाई होने तक इस फ़िल्म को सिनेमाघरों में न दिखाया जाए.

CBFC को कोर्ट से मिली 2 हफ़्तों की डेडलाइन

सुनवाई के अंत में हाईकोर्ट ने CBFC को आदेश दिए कि याचिकाकर्ताओं की आपत्तियों की समीक्षा 2 हफ़्तों के अन्दर करे और उचित निर्णय ले. तब तक फ़िल्म की रिलीज़ पर अंतरिम रोक लागू रहेगी.

केरला स्टोरी 1 ने की थी 304 करोड़ रुपये की कमाई

बताते चलें कि 'द केरला स्टोरी 2' की प्रीक्वल, 'द केरला स्टोरी 1' 2023 में रिलीज़ हुई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पे सफ़ल रही थी और वैश्विक स्तर पे 304 करोड़ रुपयों की कमाई की थी.

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।