लोकसभा में हंगामा, राहुल बोले - मैंने राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाया, 8 सांसद सस्पेंड

uproar-in-lok-sabha-rahul-gandhi-national-security-8-mps-suspended

लोकसभा में हंगामा, राहुल बोले - मैंने राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाया, 8 सांसद सस्पेंड

लोकसभा में हंगामा राहुल बोले - मैंने राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाया 8 सांसद सस्पेंड

Loksabha Rahul Gandhi: लोसकभा में मंगलवार को भी जमकर हंगामा हुआ। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की स्पीच को लेकर दूसरा दिन भी हंगामा भरा रहा। राहुल गांधी ने चीन का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि लद्दाख में चीन का दखल लगातार बढ़ता जा रहा है। हमारे कई सैनिक शहीद हो रहे हैं।

सदन में दूसरे दिन भी हंगामा

राहुल गांधी ने पूर्व आर्मी चीफ की अनपब्लिश्ड बुक के आर्टिकल को सदन में पेश किया। कहा- मुझे बोलने दिया जाए। उनके ऐसा कहते ही NDA के सांसदों ने टोकना शुरू कर दिया। राहुल 14 मिनट तक बोलने की कोशिश करते रहे। राहुल ने कहा- मैं विपक्ष का नेता हूं। मैंने राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। मैं बस इतना बता रहा हूं की चाइना-इंडिया के बीच में क्या हुआ। लद्दाख में हमारे सैनिक शहीद हुए।' [caption id="attachment_132051" align="alignnone" width="511"]राहुल बोले - मैंने राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाया राहुल बोले - मैंने राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाया[/caption]

Loksabha Rahul Gandhi: 8 सांसद निलंबित

इस पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू खड़े हो गए और कहा कि राहुल गांधी नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। बार-बार वही बात कर रहे हैं। वह इस मामले में बोल नहीं सकते हैं। हंगामा के दौरान पीठासीन की तरफ पेपर उछालने वाले 8 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। इनमें अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, प्रशांत परोले, S वेंकटरमण, मणिकम टैगोर, किरण कुमार रेड्डी, हिबी ईडन, गुरजीत औजला और डीन कोरियोकोज शामिल हैं। [caption id="attachment_132053" align="alignnone" width="522"]हंगामा के दौरान पीठासीन की तरफ पेपर उछाले हंगामा के दौरान पीठासीन की तरफ पेपर उछाले [/caption] [caption id="attachment_132052" align="alignnone" width="523"]8 सांसद निलंबित 8 सांसद निलंबित[/caption]

 ट्रेड एग्रीमेंट के खिलाफ प्रदर्शन 

सदन में राहुल ने कई बार अपनी बात रखने की कोशिश की। इस बीच 3 बार सदन की कार्रवाई स्थगित की गई। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और दूसरे कांग्रेस सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर लोकसभा से 8 कांग्रेस सांसदों के सस्पेंशन और भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 

‘प्रधानमंत्री को कॉम्प्रोमाइज्ड कर दिया’

Loksabha Rahul Gandhi: मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने इंडिया-अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील को लेकर कहा की मोदी जी घबराए हुए है। 4 महीने से डील रुकी हुई थी उस डील पर मोदी जी ने कल शाम साइन कतर दिया। राहुल ने कहा हमारे प्रधानमंत्री को कॉम्प्रोमाइज्ड कर दिया गया। वहीं महासचिव जयराम रमेश ने X पर लिखा- वॉशिंगटन में मोगैम्बो खुश है। ऐसा लग रहा है कि PM मोदी ने आखिरकार हार मान ली है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।