बांदा दुनिया का सबसे गर्म शहर, हीट स्ट्रोक मैनेजमेंट यूनिट शुरू करने के निर्देश

उत्तरप्रदेश में भीषण गर्मी

बांदा दुनिया का सबसे गर्म शहर, हीट स्ट्रोक मैनेजमेंट यूनिट शुरू करने के निर्देश

उत्तरप्रदेश में गर्मी की लहर जारी, बांदा में तापमान 47.6°C तक पहुंचा। स्कूलों के समय में बदलाव और कूलिंग सेंटर्स की स्थापना की गई।

बांदा दुनिया का सबसे गर्म शहर हीट स्ट्रोक मैनेजमेंट यूनिट शुरू करने के निर्देश

हीट स्ट्रोक |

उत्तरप्रदेश में मौसम ने फिर करवट ले ली है। आधे से ज्यादा राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। कई जिलों में पारा 47°C के पार पहुंच गया है। बांदा 47.6°C तापमान के साथ दुनिया का सबसे गर्म शहर रहा। इससे पहले 30 अप्रैल 2022 और 25 अप्रैल 2026 को पारा सबसे ज्यादा 47.4°C रिकॉर्ड किया गया था।

गर्मी से बचाव के इंतजाम

बांदा में प्रशासन ने स्कूलों की 1 घंटे पहले छुट्टी करने का फैसला किया। अब क्लासेस सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक ही चलेंगी। जगह-जगह 14 कूलिंग सेंटर बनवाए गए हैं। लोगों के लिए कूलर, ठंडे पानी और हीट-स्ट्रोक से बचाव के इंतजाम किए गए हैं। इसी बीच, बरेली-बाराबंकी समेत कई जिलों में सुबह से ठंडी हवाएं चल रही हैं। कानपुर में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे गर्मी से राहत मिली। इससे पहले, सोमवार रात झांसी में झमाझम बारिश हुई। लखनऊ-गाजियाबाद में धूल भरी आंधी चली, और आसमान में धूल का गुबार छा गया। 

हीट स्ट्रोक मैनेजमेंट यूनिट

इधर, राजस्थान के जैसलमेर में 46.4°C तापमान दर्ज हुआ। मध्य प्रदेश के खजुराहो में पारा 46°C पहुंच गया, जो पिछले 10 साल में सबसे अधिक है। जैसलमेर-खजुराहो के अलावा देश के 4 शहरों में पारा 46°C या उससे ज्यादा रहा। इनमें बाड़मेर 46°C, वर्धा 46.5°C, अमरावती 46.6°C और अकोला 46.3°C शामिल हैं। बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए केंद्र ने प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेशों को सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में हीट स्ट्रोक मैनेजमेंट यूनिट शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इधर, दिल्ली में बसों में ठंडा पानी रखा जाएगा। बस स्टॉप पर मुफ्त ठंडा पानी और ORS मिलेगा।

संबंधित सामग्री

गोरखपुर में बनेगा नया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट

राज्य

गोरखपुर में बनेगा नया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में नया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनेगा, जिसकी लागत 392.94 करोड़ रुपये होगी। यह स्टेडियम वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करेगा।

UP पुलिस को मिला मैसेज, CM योगी को मारने और राम मंदिर को उड़ाने की धमकी

राज्य

UP पुलिस को मिला मैसेज, CM योगी को मारने और राम मंदिर को उड़ाने की धमकी

उत्तर प्रदेश में अज्ञात व्यक्ति ने UP पुलिस को धमकी भरा मैसेज भेजा, जिसमें CM योगी और राम मंदिर को निशाना बनाने की धमकी शामिल है।

26 घंटे में 3 हत्याएं, साइको किलर मुठभेड़ में ढ़ेर, मरने से पहले बोला - एक नहीं, 2-3 को मारकर आया हूं

राज्य

26 घंटे में 3 हत्याएं, साइको किलर मुठभेड़ में ढ़ेर, मरने से पहले बोला - एक नहीं, 2-3 को मारकर आया हूं

उत्तर प्रदेश के चंदौली में रिटायर्ड फौजी गुरप्रीत सिंह, जिसने 26 घंटे में 3 हत्याएं कीं, पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।

पीएम श्री स्कूल में हिंदू बच्चियों को पहनाया हिजाब, वीडियो आया सामने, हुई कार्रवाई

राज्य

पीएम श्री स्कूल में हिंदू बच्चियों को पहनाया हिजाब, वीडियो आया सामने, हुई कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के संभल स्थित स्कूल में हिंदू बच्चों को हिजाब और टोपी पहनने के लिए बाध्य करने पर प्रिंसिपल और दो शिक्षक निलंबित।

मसूरी में पिता की पुलिस वर्दी का रौब दिखाना पड़ा भारी,  नशे में धुत युवक को किया गिरफ्तार

राज्य

मसूरी में पिता की पुलिस वर्दी का रौब दिखाना पड़ा भारी, नशे में धुत युवक को किया गिरफ्तार

मसूरी में एक युवक को पिता की पुलिस वर्दी का इस्तेमाल करने और नशे में वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।