विशाखापट्टनम में Girlfreind की हत्या: सिर जलाया, धड़ फ्रिज में रखा

vishakhapatnam-girlfriend-murder-fridge-case-details

विशाखापट्टनम में Girlfreind की हत्या: सिर जलाया, धड़ फ्रिज में रखा

विशाखापट्टनम में girlfreind की हत्या सिर जलाया धड़ फ्रिज में रखा

Vishakhapatnam girlfriend murder: क्या मौहब्बत का अंत मौत है? एक फ्लैट का बंद दरवाज़ा, जिसके पीछे एक अपराध कई घंटों तक चलता रहा। और बाहर किसी को अंदाज़ा नहीं था कि अंदर क्या हुआ है। विशाखापट्टनम में एक शादीशुदा नेवी कर्मचारी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी।

[caption id="attachment_144141" align="alignnone" width="923"]मोनिका और नेवी कर्मचारी रविंद्र मोनिका और नेवी कर्मचारी रविंद्र[/caption]

गर्लफ्रेंड की हत्या

इंडियन नेवी में टेक्नीशियन चिंतादा रविंद्र की पत्नी ने कुछ हफ्ते पहले बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद वो अपने मायके चली गई। नेवी कर्मचारी रविंद्र को मौका मिला, तो उसने अपनी गर्लफ्रेंड मोनिका को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में अपने घर बुला लिया। बहसबाजी हुई और रविंद्र ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। मामला यहीं नहीं रुका। रविंद्र ने मोनिका के शरीर के 3 टुकड़े किए और उन्हें अलग-अलग जगहों पर छिपा दिया। 

डेटिंग ऐप पर प्यार

मृतका की पहचान 31 साल की मोनिका के रूप में हुई है। वहीं आरोपी 35 साल का नेवी कर्मचारी चिंतादा रविंद्र है। रविंद्र और मोनिका 2021 में डेटिंग ऐप पर मिले थे। इसके बाद दोनों अक्सर विशाखापट्टनम में मिलते थे। धीरे-धीरे उनके बीच संबंध बन गए। लेकिन 2024 में रविंद्र ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। आरोपी के मुताबिक, शादी के बाद से मोनिका अक्सर उसकी पत्नी को सब कुछ बताने की धमकी देती थी। आरोपी का दावा है कि मोनिका ने उससे 3.5 लाख रुपये लिए थे।

[caption id="attachment_144142" align="alignnone" width="979"]फ्रिज में छुपाया धड़ फ्रिज में छुपाया धड़[/caption]

प्रेमी की शादी से नाराज

इसी वजह से दोनों के बीच झगड़े भी होते थे। कुछ हफ्ते पहले आरोपी की पत्नी मायके विजयनगरम चली गई थी। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने प्रेमिका को अपने घर बुलाया था। जांच में सामने आया है कि रविंद्र ने हत्या की प्लानिंग पहले से ही कर रखी थी। उसने 26 मार्च को दोपहर में मोनिका को घर बुलाया। शाम को दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इस दौरान रविंद्र ने मोनिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म से चाकू मंगवाया और शव के टुकड़े कर दिए। 

Vishakhapatnam girlfriend murder: सिर को जलाया

आरोपी ने प्रेमिका का सिर, हाथ और पैर को धड़ से अलग किया। पैरों और कूल्हे के हिस्से को ट्रॉली बैग में छिपाया। धड़ को फ्रिज में रखा। सिर और हाथों को सुनसान इलाके में जलाने की कोशिश की। फिर खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और अपना जूर्म कबूल किया। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो घर और फ्रिज में शव के टुकड़े मिले। प्रेमिका का सिर गायब था। अब पुलिस ने शरीर के हिस्सों की तलाश के लिए एक विशेष टीम गठित की है। आगे की जांच जारी है।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।