वोट चोरी या मतदाता का अपमान: चुनाव आयोग और राहुल गांधी आमने-सामने

vote-theft-allegation-election-commission-vs-rahul-gandhi

वोट चोरी या मतदाता का अपमान: चुनाव आयोग और राहुल गांधी आमने-सामने

वोट चोरी या मतदाता का अपमान चुनाव आयोग और राहुल गांधी आमने-सामने

‘वोट चोरी’ विवाद: राहुल बनाम चुनाव आयोग का घमासान

FIR AGAINST RAHUL GANDHI भारतीय लोकतंत्र की सबसे पवित्र प्रक्रिया है मतदान, और उसका मूल सिद्धांत है एक व्यक्ति, एक वोट। लेकिन जब देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के नेता राहुल गांधी चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाते हैं, तो ये सिर्फ एक राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि करोड़ों वोटर्स की निष्ठा पर सवाल बन जाता है। अब इस मुद्दे ने नया मोड़ ले लिया है चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के बयानों को गंदे शब्दों की संज्ञा देते हुए सख्त नाराजगी जताई है।

राहुल गांधी का आरोप: सिस्टमेटिक वोट चोरी हो रही है

12 अगस्त को राहुल गांधी ने संसद में 124 साल की पहली बार वोट डालने वाली महिला मिंता देवी की फोटो वाली टी शर्ट पहनकर कदम रखा और कहा:
बहुत सी सीटों पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की जा रही है। ये नेशनल लेवल पर एक सोची समझी रणनीति के तहत हो रहा है।

राहुल का दावा था कि अब उनके पास सबूत हैं, और उन्होंने यह भी कहा कि:

हम संविधान की रक्षा कर रहे हैं। ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ हमारी नींव है, और चुनाव आयोग इसे लागू करने में नाकाम रहा है।
उन्होंने कर्नाटक की महादेवपुरा सीट का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि वहां एक लाख से ज्यादा वोट चोरी हुए और एक महिला ने दो बार मतदान किया।

चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया: ऐसे गंदे शब्द लोकतंत्र पर हमला हैं

चुनाव आयोग ने 14 अगस्त को बेहद सख्त बयान जारी करते हुए कहा:

वोट चोरी जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर झूठी कहानी गढ़ना देश के करोड़ों वोटर्स और लाखों चुनावकर्मियों पर सीधा हमला है। ये न सिर्फ अपमानजनक है बल्कि अव्यावहारिक और आधारहीन भी।
आयोग ने यह भी जोड़ा कि अगर राहुल गांधी के पास सबूत हैं तो उन्हें एक शपथ पत्र के साथ पेश करना चाहिए।
बिना प्रमाण सभी मतदाताओं को 'चोर' कहना गहरी गैर जिम्मेदारी है। अगर उनके आरोप सही हैं, तो उन्हें हलफनामे पर दस्तखत करने में हिचक क्यों?

क्या है 'मिंता देवी' विवाद?

बिहार की अपडेट हुई वोटर लिस्ट में एक महिला मिंता देवी की उम्र 124 साल बताई गई, और दावा किया गया कि वह फर्स्ट टाइम वोटर हैं। राहुल ने इस केस को सिस्टमेटिक गड़बड़ी की मिसाल बताया। लेकिन चुनाव आयोग का कहना है कि ये डेटा एरर है, जिसे सुधारा जा सकता है, लेकिन इसे राष्ट्रीय स्तर की साजिश कहकर पेश करना भ्रामक और गैर जिम्मेदाराना है।

EC ने क्या मांग की राहुल से?

  • 8 अगस्त: EC ने कहा अगर राहुल को अपने आरोपों पर भरोसा है, तो वह हलफनामा साइन करें।
  • 10 अगस्त: कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा आपके प्रेजेंटेशन में दिखाए गए स्क्रीनशॉट और दस्तावेज हमारे रिकॉर्ड से मेल नहीं खाते।
  • 14 अगस्त: EC ने सार्वजनिक बयान में कहा वोट चोरी जैसे शब्दों से बचें।

राहुल का जवाब?

मैंने संसद में संविधान की शपथ ली है, और वही मेरे लिए सर्वोच्च है। EC मेरी नीयत पर सवाल नहीं उठा सकता।

क्या कहना है जनता और विशेषज्ञ वर्ग?

कई वोटर्स इस बयानबाजी से उलझन में हैं किसे सही मानें? विश्लेषक मानते हैं कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होना लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत हो सकते हैं। कुछ विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि आयोग को खुली जांच और डेटा ट्रांसपेरेंसी से जनता का विश्वास और मज़बूत करना चाहिए। Read More:- Archana Tiwari: कटनी की ‘लापता लेडी’ अर्चना तिवारी की तलाश पूरे देश में जारी, GRP ने छेड़ी ऑल इंडिया सर्च ऑपरेशन Watch Now :-किश्तवाड़ आपदा - 200 लोग लापता….

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।