क्या खत्म हो जाएगी मनरेगा योजना? सरकार ला रही नया बिल, नया नाम 'जी राम जी' योजना

will-mgnrega-scheme-end-government-new-bill-g-ram-g-yojana

क्या खत्म हो जाएगी मनरेगा योजना? सरकार ला रही नया बिल, नया नाम 'जी राम जी' योजना

क्या खत्म हो जाएगी मनरेगा योजना सरकार ला रही नया बिल नया नाम जी राम जी योजना

MGNREGA scheme G RAM G Bill: सरकार ने मनरेगा योजना का नाम बदल दिया है। अब महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना का नया नाम 'जी राम जी' योजना होगा। केंद्र सरकार इसको लेकर संसद बिल लाएगी। 

नए विधेयक का नाम 'विकसित भारत गारंटी रोजगार और आजीविका (ग्रामीण) मिशन' है, जिसे VB G RAM G कहा गया है।

बिल का लक्ष्य 

बिल पारित कराने के लिए BJP ने अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। बिल से जुड़ी प्रतियां लोकसभा सदस्यों को वितरित कर दी गई हैं। सरकार के मुताबिक, नया विधेयक विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए नया ढांचा पेश करता है। बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र 9 दिसंबर को खत्म हो रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार इस सत्र में इसे पास कराकर इसे संसदीय समिति के पास भेज सकती है। वहीं काम के दिनों की संख्या 100 से बढ़ाकर 125 दिन कर दी जाएगी। [caption id="attachment_122292" align="alignnone" width="515"] 'जी राम जी' योजना 'जी राम जी' योजना[/caption]

MGNREGA scheme G RAM G Bill: कांग्रेस का विरोध

इधर कांग्रेस ने इस फैसले का विरोध किया है। सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी का नाम क्यों हटाया जा रहा। इससे पहले 12 दिसंबर को खबर आई थी कि मनरेगा का नाम बदलकर पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना रखा है। लेकिन, सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन सामने नहीं आया था। महात्मा गांधी का नाम क्यों हटाया जा रहा

125 दिन मिलेगा काम

बिल के मुताबिक, पिछले 20 सालों में MGNREGA ने ग्रामीण परिवारों को रोजगार दिया, लेकिन गांवों में हुए सामाजिक-आर्थिक बदलावों को देखते हुए इसे और मजबूत करना बेहद जरूरी है। नए कानून के मुताबिक हर ग्रामीण परिवार को, जो बिना कौशल वाला काम करने को तैयार हो, हर साल 125 दिन का वेतनयुक्त रोजगार मिलेगा। इसका मकसद विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के अनुरूप गांवों का समग्र विकास करना है। नए कानून के तहत हर ग्रामीण परिवार को, जो बिना कौशल वाला काम करने को तैयार हो, हर साल 125 दिन का रोजगार मिलेगा। इसका उद्देश्य विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के अनुरूप गांवों का समग्र विकास करना है।

खत्म हो जाएगी MGNREGA? 

MGNREGA scheme G RAM G Bill: अब सवाल है कि क्या MGNREGA पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा? तो नया बिल साफ तौर पर 2005 के MGNREGA कानून को रद्द (Repeal) करने की बात करता है। यानी नया कानून लागू होने के बाद सिर्फ VB-G RAM G ही लागू रहेगा।

‘मनरेगा’ का नाम बदला, जानिए कैसे करें आवेदन?

MGNREGA name change: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट ने मनरेगा यानी महात्‍मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का नाम बदल दिया है। अब मनरेगा का नाम पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार गारंटी (PBNREGA) योजना होगा। साथ ही 100 दिन की रोजगार गारंटी को बढ़ाकर 125 दिन करने का फैसला लिया गया। 'मनरेगा' का नाम बदला मनरेगा का नाम बदलने को लेकर कांग्रेस की सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि नाम बदलने का कारण समझ नहीं आया। जब किसी योजना का नाम बदला जाता है तो सरकार के संसाधन फिर से इस पर खर्च होते हैं। पूरी खबर..

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव 6 जून को करेंगे LAC की बैठक का शुभांरभ, 15 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव 6 जून को करेंगे LAC की बैठक का शुभांरभ, 15 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

मध्य प्रदेश सरकार भारत-LAC व्यापार और निवेश फोरम का आयोजन कर रही है, जिसमें वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करने के लिए उद्योग और निवेश संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम डॉ. यादव करेंगे एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान का शुभारंभ

राज्य

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम डॉ. यादव करेंगे एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान का शुभारंभ

मध्य प्रदेश में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 'एक पेड़ मां के नाम 2.0' अभियान शुरू होगा, जिसमें पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा।

एमपी में नैक की तर्ज पर गठित होगी सैक, सीएम डॉ. मोहन बोले- "शिक्षा में निरंतर करें सुधार"

राज्य

एमपी में नैक की तर्ज पर गठित होगी सैक, सीएम डॉ. मोहन बोले- "शिक्षा में निरंतर करें सुधार"

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नई SAAC की स्थापना की घोषणा की।

“ट्रांसफार्मर लगाकर फोटो भेजो”: ग्रामीणों की शिकायत पर भड़के हरियाणा CM सैनी, XEN को लगाई फटकार

राज्य

“ट्रांसफार्मर लगाकर फोटो भेजो”: ग्रामीणों की शिकायत पर भड़के हरियाणा CM सैनी, XEN को लगाई फटकार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मोरनी क्षेत्र में बिजली समस्या को लेकर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना का विस्तार: निजी अस्पतालों में 17 नई मेडिकल प्रक्रियाओं को दी गयी मंजूरी

राज्य

पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना का विस्तार: निजी अस्पतालों में 17 नई मेडिकल प्रक्रियाओं को दी गयी मंजूरी

पंजाब सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ में सुधार करते हुए नई मेडिकल प्रक्रियाएं और अकेले रहने वालों को भी शामिल किया।