आम आदमी पार्टी की नशा विरोधी रैली, CM मान बोले - मैं तुम्हारी जड़ों में बैठूंगा

aap-anti-drug-rally-cm-mann-vows-uproot-drug-menace

आम आदमी पार्टी की नशा विरोधी रैली, CM मान बोले - मैं तुम्हारी जड़ों में बैठूंगा

आम आदमी पार्टी की नशा विरोधी रैली cm मान बोले - मैं तुम्हारी जड़ों में बैठूंगा

Anti-Drug Rally CM Mann: पंजाब के मोगा में आम आदमी पार्टी की नशा विरोधी रैली हुई। इस रैली में CM भगवंत मान भी शामिल हुए। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि मैं अस्पताल जाता हूं, तो कह देते हैं कि वैसे ही चला गया। BJP, कांग्रेस और अकाली दल वालों को कहता हूं कि मैं तुम्हारी जड़ों में बैठूंगा।

नशे से दूर रहने की शपथ

इससे पहले CM भगवंत मान ने लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई है। उन्होंने शपथ दिलाते हुए कहा- मैं कसम खाता हूं मैं अपने गांव वार्ड और समाज में से नशा को खत्म करने के लिए पूरी तरह बचनबद्ध रहूंगा। मैं न खुद नशा करूंगा और न किसी तरह के नशा तस्करी और सेवन को प्रोत्साहन दूंगा।

Anti-Drug Rally CM Mann: CM मान का तंज

CM मान ने कहा कि हम खेलों में थे और खिलाडि़यों के लिए मशहूर थे। इन्होंने पंजाब को टीके वाला बना दिया। उन्होंने मजीठिया का नाम लिए बिना कहा कि यहां की अदालत से जमानत मिल जागी, लेकिन ऊपर वाले से नहीं मिलेगी।

भगवंत मान ने कहा कि पहले सरकारी गाड़ी में नशा तस्करी होती थी। पुलिस को बोला जाता था कि इनको पकड़ना नहीं है। पर हमने वादा किया था कि हम नशा खत्म करेंगे। उन्होंने कहा कि नशा सप्लाई खत्म करना सब कुछ नहीं है। पहले नशा छुड़वाओ केंद्र बनाए जाएंगे। फिर सप्लाई रोकी और नशा तस्करों पर पीला पंज्जा चलाया। 

CM मान बोले - मैं तुम्हारी जड़ों में बैठूंगा

नशा मुक्त अभियान

वहीं मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब के हर गांव में 10-10 मेंबर की VDC बन गई है। लोग कहने लगे हैं कि ये VDC नहीं भगवंत मान के कैमरे हैं। पंजाब के गांवों को नशा मुक्त करने की जिम्मेदारी आप सबकी है।

उन्होंने कहा कि वीडीसी के सदस्यों को हर 10 दिन में एक बैठक करनी होगी और देखना होगा कि कहां पर नशा बेचा जा रहा है। इसकी सूचना APP पर देनी होगी। अगर लोकल पुलिस मिली हुई है, तो आपको जानकारी देनी है। STM आएगी उनको पकड़ने के लिए।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।