Ahmedabad Plane Crash: हादसे में विक्रांत के कजिन की नहीं बल्कि इस करीबी की गई ज...

ahmedabad-plane-crash-vikrant-massey-relative-death

Ahmedabad Plane Crash: हादसे में विक्रांत के कजिन की नहीं बल्कि इस करीबी की गई जान, मैसी ने जताया दुख...

ahmedabad plane crash हादसे में विक्रांत के कजिन की नहीं बल्कि इस करीबी की गई जान मैसी ने जताया दुख

Celebrities on Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने जताया दुख… आपको बता दें, इस पोस्ट की वजह से कई लोगों को गलतफहमी हो गई वो विक्रांत के चचेरे भाई है, जिसके बाद विक्रांत ने लोगो से अफवाह न फैलाने की अपील की।

विक्रांत ने जाहिर किया दुख...

उन्होंने ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि - "आज अहमदाबाद में हुए इस अकल्पनीय दुखद एयर क्रैश में जिन परिवारों और प्रियजनों ने अपनों को खोया, उनके लिए मेरा दिल टूट गया है। और भी ज्यादा तकलीफ होती है ये जानकर कि मेरे अंकल क्लिफर्ड कुंदर ने अपने बेटे क्लाइव कुंदर को खो दिया, जो उस दुर्भाग्यपूर्ण फ्लाइट के फर्स्ट ऑफिसर थे। भगवान आपको और आपके परिवार को शक्ति दे अंकल, और उन सभी को भी जो इस हादसे से गहराई से प्रभावित हैं।"

"क्लाइव फैमिली फ्रेंड थे, न कि रिश्तेदार.." - विक्रांत

विक्रांत के पोस्ट से लोगों को लगा कुंदर उनके कजिन ब्रदर है, लेकिन उन्होंने इंस्टाग्राम में दूसरी स्टोरी में साफ किया कि क्लाइव कुंदर उनके फैमिली फ्रेंड है न कि उनके कजिन ब्रदर। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए लिखा कि- "मीडिया और अन्य सभी दोस्तों से निवेदन है, स्वर्गीय क्लाइव कुंदर मेरे कजिन नहीं थे। कुंदर परिवार हमारे पारिवारिक मित्र हैं। कृपया अब कोई अटकलें न लगाएं और परिवार को शांति से शोक मनाने दें।"

प्लेन क्रैश में सिर्फ 1 व्यक्ति बचा, 241 की मौत!

अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन गुरुवार दोपहर टेक ऑफ के दो मिनट बाद क्रैश हो गया। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और 12 क्रू मेंबर्स समेत 242 लोग सवार थे। रिपोर्ट के अनुसार, 241 लोगों की मौत हो गई। और इस घटना में सिर्फ एक व्यक्ति की जान बच पाई।   Ahmedabad Plane Crash Update

इस हादसे पर कई सितारों ने जताया दुख...

अनिल कपूर ने जताया दुख..

उन्होंने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि- "अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की खबर सुनकर मैं पूरी तरह से स्तब्ध हूं। कल्पना भी नहीं कर सकता कि परिवारों पर क्या बीत रही होगी... इस हृदय विदारक त्रासदी से प्रभावित हर एक व्यक्ति के लिए प्रार्थना करता हूं ???"

शाहरुख खान ने लिखा कि -

'अहमदाबाद में हुई दुर्घटना की खबर सुनकर मन बहुत दुखी है... मैं पीड़ितों, उनके परिवारों और सभी प्रभावितों के लिए प्रार्थना करता हूं।'

आमिर खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा-

"आज हुए दुखद प्लेन क्रैश से हम बहुत दुखी हैं। इस भारी नुकसान की घड़ी में हमारी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं। हम इस दुखद घटना के समय देश के लोगों के साथ हैं।"

सुनील शेट्टी ने लिखा कि...

"सदमे में हूं और दुखी हूं, शब्दों में बयां नहीं कर सकता!!! मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएँ पीड़ित परिवारों के साथ हैं। सभी के लिए शक्ति की प्रार्थना करता हूं।"

संबंधित सामग्री

Women

खेल

Women's T20 world cup के लिए पाकिस्तान की महिला टीम का ऐलान Women's T20 world cup के लिए पाकिस्तान की महिला टीम का ऐलान

The ICC Women's T20 World Cup 2026 will be hosted by England and Wales. Pakistan team announced with Fatima Sana as captain.

भारत और विदेश से आज की 10 सबसे बड़ी खबरें

देश-विदेश

भारत और विदेश से आज की 10 सबसे बड़ी खबरें

भारत पहुंचे LPG टैंकर, 1000 साल पुराने तमिल दस्तावेज, दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में आग, नीट पेपर लीक केस, लखनऊ वकीलों पर हमला, और अधिक।

देहरादून में सेक्स रैकेट, छापेमारी में मिली रेट लिस्ट, फुल नाइट से 6500

राज्य

देहरादून में सेक्स रैकेट, छापेमारी में मिली रेट लिस्ट, फुल नाइट से 6500

देहरादून में प्राइवेट स्कूल के पीछे चल रहे सेक्स रैकेट में रेट लिस्ट और HIV संक्रमित लड़कियों का मामला सामने आया।

हरदोई में एकतरफा प्यार में नाबालिग पर हमला, पेड़ से बाधा, स्तन काटे

राज्य

हरदोई में एकतरफा प्यार में नाबालिग पर हमला, पेड़ से बाधा, स्तन काटे

उत्तर प्रदेश के हरदोई में 24 वर्षीय युवक ने शादी से इनकार पर 17 वर्षीय नाबालिग के स्तन काट दिए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

NEET-UG 2026 पेपर लीक: 9वीं आरोपी की गिरफ्तारी, CBI ने कोर्ट में पेश किया

देश-विदेश

NEET-UG 2026 पेपर लीक: 9वीं आरोपी की गिरफ्तारी, CBI ने कोर्ट में पेश किया

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI ने 9वें आरोपी, बॉटनी टीचर मनीषा मंधारे को गिरफ्तार कर राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया।