Women's T20 world cup ICC वीमेंस T20 वर्ल्डकप 2026 का आयोजन 12 जून से 5 जुलाई के बीच होगा। इस टूर्नामेंट की मेजबानी इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड करेगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 15 सदस्यीय टीम ऐलान कर दिया है। पाक टीम आयरलैंड में होने वाली ट्राई सीरीज में भी हिस्सा लेगी।
बता दें कि, पाक ने फातिमा सना पर भरोसा जाताते हुए, दूसरे एडिशन के लिए उन्हें कप्तान बनाया है।
भारत से पहला मैच 14 जून को
पाकिस्तान T-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत भारत के खिलाफ मैच खेलकर करेगी। भारत के खिलाफ T-20 वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला 14 जून को बर्मिंघम में खेला जाएगा। इससे पहले पाकिस्तान टीम 28 मई से 4 जून तक डबलिन में वेस्टइंडीज और आयरलैंड के खिलाफ ट्राई सीरीज खेलेगी।

5 खिलाड़ियों का T-20 वर्ल्ड कप डेब्यू
पाकिस्तान की 5 खिलाड़ी T-20 वर्ल्ड कप में डेब्यू करने जा रही हैं। इसमें ऐमन फातिमा, नतालिया परवेज, रामीन शमीम, सायरा जबीन और तस्मिया रुबाब का नाम शामिल है। वहीं 34 वर्षीय बल्लेबाज इरम जावेद की खराब फॉर्म के बावजूद भी उन पर भरोसा जताते हुए टीम में शामिल किया गया है।
फातिमा ने 15 बॉल गेंद में ठोकी थी फिफ्टी
हाल ही में पाकिस्तान ने होम ग्राउंड पर जिम्बाब्वे को 3-0 से मात दी थी। इसी मैच में पाकिस्तान की महिला टीम की इस दौरान कप्तान फातिमा सना ने T-20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे तेज 15 गेंदों में फिफ्टी ठोकी थी।
पाकिस्तान का T-20 वर्ल्डकप का स्क्वॉड
फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, आयशा जफर, डायना बेग, ऐमन फातिमा, गुल फिरोजा, इरम जावेद, मुनीबा अली (विकेटकीपर), नशरा संधू, नतालिया परवेज, रामीन शमीम, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, तस्मिया रुबाब और तुबा हसन टीम में शामिल हैं।
रिजर्व खिलाड़ी- अंबर कायनात, मोमिना रियासत, सदफ शम्स, सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह और उम्मे हानी।