MP Weather Update: MP में ठंड के साथ कोहरे की एंट्री, प्रदेश के 14 जिलों में अलर्ट

along-with-the-cold-dense-fog-also-knocked-in-madhya-pradesh

MP Weather Update: MP में ठंड के साथ कोहरे की एंट्री, प्रदेश के 14 जिलों में अलर्ट

mp weather update mp में ठंड के साथ कोहरे की एंट्री प्रदेश के 14 जिलों में अलर्ट

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में ठंड के साथ घने कोहरे ने भी दस्तक दे दी है.जिसको लेकर मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल समेत 14 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिन शीतलहर से राहत रहेगी, लेकिन 17 दिसंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर ठंड फिर बढ़ने की संभावना है।

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के 14 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। खासकर ग्वालियर-चंबल अंचल में दृश्यता बेहद कम रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि अगले तीन दिनों तक शीतलहर नहीं चलेगी। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

MP Weather Update: इन 14 जिलों में फोग का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। इससे पहले रविवार को भी प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में कोहरे का असर देखने को मिला। Read More-मुंबई-आगरा हाइवे ट्रक आग हादसा, दो ट्रक बने आग का गोला

तीन दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है.कि 17 दिसंबर की रात से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा। इसका असर अगले दो-तीन दिनों में मध्यप्रदेश में नजर आने लगेगा। इस सिस्टम के प्रभाव से ठंड एक बार फिर तेज होने की संभावना है। Read More-CM Dr. Mohan Yadav gave the gift: खजुराहो में मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने दी बड़ी सौगात..

पचमढ़ी सबसे ठंडा

प्रदेश में सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा. बड़े शहरों में इंदौर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 7 डिग्री, जबलपुर में 9.4, ग्वालियर और उज्जैन में 9.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। इस समय उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम सक्रिय है, जो जमीन से करीब 12.6 किलोमीटर ऊंचाई पर 176 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से बह रही है। इसका सीधा असर मध्यप्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।